एक्सप्लोरर

हाथरस हाथरस: ITM के छात्र ने बनाया क्राउड अलार्म डिवाइस, भीड़ बढ़ते ही पुलिस को जाएगी कॉल

UP News: गोरखपुर आईटीएम गीडा के छात्र ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है. जिससे किसी बड़े कार्यक्रम में भीड़ बढते ही पुलिस को पता चल जाएगा. वहीं इसे बनाने में केवल 10 से 12 हजार रुपये का खर्च आएगा.

Gorakhpur News: हाथरस की घटना के बाद सत्संग और अन्य ऐसे आयोजनों पर सवाल उठने लगे हैं. भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस-प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित होता है. अनुमानित संख्या से अधिक लोगों का पहुंचना भगदड़ जैसे हालात में निर्देशों के लिए जानलेवा साबित होता है. ऐसे में गोरखपुर के इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, गीडा के छात्र ने ऐसी डिवाइस तैयार की है, जो निर्धारित संख्या से अधिक भीड़ होने पर पुलिस को मोबाइल कॉल और मैसेज के जरिए सूचना भेज देगा. इससे भगदड़ में असमय मौत जैसी घटनाओं को टाला जा सकता है.

यूपी के गोरखपुर के आईटीएम के बीटेक कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष के छात्र अंशित श्रीवास्तव ने कॉलेज के इनोवेशन लैब में इस डिवाइस को तैयार किया है. ये डिवाइस भीड़ वाले स्‍थान जैसे  सत्संग, कथा, जनसभा के स्थानों पर स्थानीय पुलिस अधिकारीयों द्वारा मिले निर्धारित संख्या सें अधिक भीड़ होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देगा. जिससे नजदीकी पुलिस समय रहते स्थिति का सामना करने के लिये तैयार रहे और अत्यधिक भीड़ एकत्र होने पर आयोजकों पर कर सकेगी.

उपकरण का नाम क्राउड अलार्म
छात्र अंशित श्रीवास्तव ने अपने उपकरण को क्राउड अलार्म का नाम दिया है. ये डिवाइस संत-महात्माओं द्वारा सत्संग कथा रैलियों मे होने वाली भीड़ की सूचना पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाने मे पुलिस की मदद करेगा. इस प्रोजेक्ट को बनाने मे लेजर सेंसर, एल.डी.आर. सेंसर काउंटर मीटर, 3.7 वोल्ट बैटरी GSM मोबाइल इत्यादि उपकरणों का इस्तेमाल किया गया हैं. कई बार ऐसे आयोजनों में भगदड़ की घटना हो जाती हैं, तो तत्काल पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं. इस तरह की लापरवाही में सैकड़ो लोगों की जान चली जाती हैं.

अंशित ने बताया इस क्राउड अलार्म डिवाइस को कथा आयोजन के कैम्प के प्रवेश द्वार पर लगाया जाएगा. जिससे अंदर प्रवेश करने वाले लोगों का डेटा ये डिवाइस स्क्रीन पर नंबरों के माध्यम से पुलिस को थाने पर दिखेगी. प्रशानिक-पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई अनुमति से अधिक भीड़ उस जगह पर एकत्र होने पर ये क्राउड डिवाइस मोबाइल नेटवर्क के माध्यम सें थाने के अधिकारी के नम्बर पर कॉल कर सूचना देगी. इससे पुलिस अधिकारी समय रहते उचित कार्रवाई कर सकेंगे. इसे बनाने मे मात्र दस से बारह हजार रुपए का खर्च आया हैं. 

क्या बोले संस्थान के निदेशक एनके सिंह
संस्थान के निदेशक डॉ. एनके सिंह ने बताया हाथरस में हुई घटना को देखते हुए उनके कॉलेज के छात्र अंशित ने इस डिवाइस को तैयार किया है. इसके पेटेंट का प्रयास किया जा रहा है. इस डिवाइस के माध्यम से पुलिस-प्रशासन को आयोजनों में भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल सहित संस्थान के सभी शिक्षकों ने अंशित को बधाई दी है.

ये भी पढ़ें: UP: पूर्वी यूपी में बाढ़ का संकट, गोरखपुर में उफान पर नदियां, राप्‍ती-रोहिन खतरे के निशान से ऊपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget