एक्सप्लोरर

हाथरस गैंगरेप मामला: पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, गर्दन पर चोट के निशान, टूटी हड्डियां

हाथरस गैंगरेप केस में पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की जीभ काट दी गई थी और उसके गले, रीढ़ की हड्डी को भी आरोपियों ने तोड़ दिया था. ये रिपोर्ट दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की तरफ से जारी की गई है.

लखनऊ: हाथरस गैंगरेप की घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है. 19 साल की दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या को लेकर कई जगह प्रदर्शन भी हो रहे हैं. लोगों में गुस्सा है और इंसाफ की मांग की जा रही है. हैवानगी करने वाले आरोपियों को फांसी देने की मांग भी उठ रही है. इस बीच पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की गर्दन पर चोट के निशान हैं और हड्डियां भी टूटी हुई हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा होता है कि पीड़िता के साथ किस तरह की दरिंदगी की गई थी.

कई बार दबाया गया गला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की जीभ काट दी गई थी और उसके गले, रीढ़ की हड्डी को भी आरोपियों ने तोड़ दिया था. ये रिपोर्ट दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की तरफ से जारी की गई है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि पीड़िता की मौत का मुख्य कारण विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. हालांकि, रिपोर्ट में गले पर चोट के निशान का भी जिक्र किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार एक बार नहीं बल्कि, कई बार पीड़िता का गला दबाने की कोशिश की गई थी.

हाथरस गैंगरेप मामला: पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, गर्दन पर चोट के निशान, टूटी हड्डियां

विसरा रिपोर्ट का इंतजार पीड़िता की ओर से कई बार बचाव की कोशिश की गई, इस वजह से गर्दन की हड्डी भी टूट गई थी. अभी विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद इस बात की पुष्टि की जाएगी कि मौत का कारण क्या रहा.

इलाज के दौरान हुई मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही घटना के बारे में बताया गया है, जिसमें कहा गया है कि ये घटना 14 सितंबर सुबह नौ बजे की है और शाम को चार बजे के करीब पीड़िता को अलीगढ़ के अस्पताल में शिफ्ट किया गया. जब पीड़िता की हालत बिगड़ी तो 28 तारीख को उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में लाया गया. इलाज के दौरान 29 तारीख को सुबह 6.55 बजे पीड़िता की मौत हो गई.

एसआईटी कर रही है जांच गौरतलब है कि 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. इस मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से पूरे केस की जांच के लिए तीन सदस्यों की एसआईटी टीम का गठन किया गया है, जो हाथरस पहुंच चुकी है. एसआईटी को सात दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट देनी होगी.

यह भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी बोलीं- हम पैदल जाएंगे, किस धर्म में लिखा है कि पिता को बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करने दिया जाए

मायावती बोलीं- यूपी में लगे राष्ट्रपति शासन, सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखनाथ मठ भेजे केंद्र सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget