एक्सप्लोरर

UP Election 2022: जेपी नड्डा का अखिलेश यादव पर तंज, बोले-बिजली आती ही नहीं थी तो मुफ्त बिजली का वादा सपना ही

नड्डा ने कहा कि अखिलेश राज में अपराधियों को संरक्षण मिलता था. थाने, तहसील, जिले नेताओं को अलॉट होते थे. बहू बेटियां असुरक्षित थीं. व्यापारी पलायन कर रहे थे, खनन माफिया सक्रिय थे, दंगे होते थे.

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हाथरस में रहे. उन्होंने वहां अग्रवाल सेवा सदन में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में भाग लिया और हाथरस सीट से पार्टी की प्रत्याशी अंजुला माहौर के लिए डोर टू डोर वोट भी मांगे. इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके निशाने पर रहे. नड्डा ने अखिलेश पर तरह-तरह के तंज कसे.

अखिलेश राज में बिजली आती ही नहीं थी-नड्डा
यूपी के चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के वादे को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सपना बताया. उन्होंने कहा कि हमारे राज में यूपी में विकास का नया रास्ता बना है. इनके राज में बिजली आती ही नहीं थी. जब बिजली आती ही नहीं थी तो ऐसे में मुफ्त बिजली देने का वादा सपना ही है. उन्होंने यह भी कहा कि योगी जी के राज में यूपी में लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है.

अखिलेश के आधे प्रत्याशी जेल में आधे बेल पर
नड्डा ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने प्रभावी वोटरों को समझने की कोशिश की कि इनके राज में अपराधियों को संरक्षण मिलता था. थाने, तहसील और जिले नेताओं को अलॉट होते थे. बहू बेटियां असुरक्षित थीं. व्यापारी पलायन कर रहे थे, खनन माफिया सक्रिय थे, अपहरण उद्योग था, दंगे होते थे. आज ये ऐसे ही प्रत्याशियों को लड़ा रहे है जिनमे आधे जेल में हैं आधे बेल पर है.

नड्डा ने कहा कि आज उन्हें खुशी होती है कि जाति धर्म की बात करने वाले ये नेता विकास की बातें करने लगे हैं. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल हुए. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर प्रचार प्रसार करने की बातें समझाईं.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: आगरा में वोटर्स के साथ बातचीत करेंगे सीएम योगी, इन तीन विधानसभा क्षेत्रों में है कार्यक्रम

UP Election 2022: आज मैनपुरी के करहल से पर्चा भरेंगे अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है यह सीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बुर्का पहन कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, बोलीं- किसी के बाप...'
बुर्का पहन कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, बोलीं- किसी के बाप...'
'कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं', CM योगी ने दी सख्त चेतावनी
'कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं', CM योगी ने दी सख्त चेतावनी
सीएम योगी की नई पहल, यमुना किनारे बनेगा 3.46 करोड़ का ग्रीन पार्क
सीएम योगी की नई पहल, यमुना किनारे बनेगा 3.46 करोड़ का ग्रीन पार्क

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget