एक्सप्लोरर

नोएडा: कैदी ने नमकीन और कुरकुरे के पैकेट में मंगवाई चरस, यूं पकड़ी गई चालाकी

गौतमबुद्ध नगर की जेल में प्रशासन ने नमकीन और कुरकुरे के पैकेट में करीब साढ़े चार सौ ग्राम चरस बरामद की है. जेल में बंद कैदी ने चरस होली के मौके पर बेचने के लिए मंगवाई थी. पुलिस ने कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

नोएडा. गौतमबुद्ध नगर जिला जेल में पुलिस ने चरस पकड़ी है. ये चरस जेल में बंद एक कैदी ने मंगवाई थी. बेहद चालाकी से कैदी को ये चरस दी जा रही थी, लेकिन पुलिस के आगे उसकी सारी चालाकी धरी रह गई. पुलिस ने लगभग 450 ग्राम चरस बरामद की है. इस मामले में थाना इकोटेक वन में एफआईआर दर्ज करवाई गई है. ये मामला रविवार का बताया जा रहा है.

नमकीन और कुरकुरे के पैकेट में मंगवाई थी चरस दरअसल, कोरोना संक्रमण के कारण पिछले सालभर से जेल में बंदियों की मुलाकात बंद है. जेल में बंद लोग अपनी जरूरत का सामान घरवालों से मंगवाते हैं. रविवार को विचाराधीन बंदी अनिल के नाम से मंगल सिंह मंगल सिंह नाम का शख्स सामान देकर गया था. सोमवार को कैदियों के लिए आए सामान को बंटवाया जा रहा था. बारी आने पर सामान देने के लिए जेल प्रशासन ने अनिल को बुलाया, लेकिन अनिल ने किसी भी सामान को मंगवाने से इनकार किया. अनिल ने बताया कि साथी कैदी मनीष गुप्ता ने उसके नाम से यह सामान मंगाया है. वहीं, साथ में आए कैदी मनीष ने भी बताया कि सामान उसका है.

नमकीन और कुरकुरे के पैकेट में मंगवाई चरस सामान लेने के लिए मनीष गुप्ता और अनिल हड़बड़ी दिखाने लगे. इस पर जेल प्रशासन को शक हो गया. कैदी के सामान में नमकीन, कुरकुरे और अन्य खाद्य पदार्थ के पैकेट थे. कैदी के सामने जेल प्रबंधन ने नमकीन के पैकेट को फाड़ा तो उसमें चरस के टुकड़े मिले. दूसरे पैकेट को फाड़ने पर उसमें भी चरस भरी मिली. जांच करने पर चरस का वजन 455 ग्राम मिला है. जेल प्रशासन ने चरस को जब्त कर लिया. लगभग 100 ग्राम चरस जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दी गई है.

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर जेल अधीक्षक भीम सेन मुकुंद ने बताया कि कैदी मनीष गुप्ता अभी नार्कोटिक्स के एक मामले में ही जेल में बंद है. जांच में पता चला है कि उसने होली के त्योहार पर जेल में चरस बेचने के लिए मंगाई थी. मामला सामने आने के बाद जांच और सुरक्षा बढ़ा दी गई है. प्रशासन ने कहा कि जेल में कैदियों के लिए आने वाला सारा सामान और पैकेट खोलने के बाद ही दिए जाएंगे. वहीं, पुलिस ने मनीष गुप्ता के खिलाफ थाना इकोटेक वन में एफआईआर दर्ज कर ली है.

ये भी पढ़ें:

रोटी पर थूकने वाले नौशाद पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, लगाया जा सकता है रासुका

बेटी को प्रधान बनाने के लिये गांव वालों ने लिया बड़ा फैसला, निर्विरोध चुनी जाएगी ये बेटी

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget