एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत के ट्वीट से फिर मचा बवाल, बीजेपी का तंज- उनसे कुछ पूछ नहीं रही पार्टी

Uttarakhand Elections: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के ट्वीट ने राज्य में फिर से बवाल मचा दिया है. बड़ी बात ये है कि उनके इस ट्वीट को उनके ही पार्टी संगठन पर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है.

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के ट्वीट ने राज्य में फिर से बवाल मचा दिया है. बड़ी बात ये है कि हरीश रावत के इस ट्वीट को उनके ही पार्टी संगठन पर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है. दरअसल, हरीश रावत ने एक ट्वीट कर लिखा, 'संगठन का ढांचा, सहयोग के बजाय कई जगह या तो मुंह फेर कर खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक कार्य कर रहा है, मन में बहुत विचार आ रहे हैं कि अब बहुत हो गया, लेकिन फिर मन के एक कोने से आवाज उठ रही है, नया वर्ष रास्ता दिखा दे, भगवान केदारनाथ मेरा मार्गदर्शन करेंगे.'

हरीश रावत का ये ट्वीट अपनी ही पार्टी संगठन से उनकी नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है. चुनाव से पहले संगठन के लिए किया गया ये ट्वीट पार्टी के लिए दिक्कतें भी बढ़ा सकता है. उधर कांग्रेस के नेता इस ट्वीट पर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं हरीश रावत के ट्वीट के क्या मायने हैं, जब इस पर उनसे ही सवाल किया गया तो वो इसपर कुछ भी कहने से बचते दिखाई दिए.

बीजेपी ने कसा तंज

उधर हरीश रावत के इस ट्वीट से बीजेपी को चुनाव से पहले एक बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है. हालांकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, लेकिन मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही आपस में लड़ती रहती है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी ने कहा कि हरीश रावत के इस ट्वीट से लग रहा है कि कांग्रेस की चुनाव को देखते हुए जो रणनीतियां बन रही हैं उनमें कोई हरीश रावत को पूछ नहीं रहा है. इसी वजह से वो सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं.

क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार?

राजनीतिक जानकारों की मानें तो चुनाव से पहले हरीश रावत के इस तरह से ट्वीट पार्टी के भीतर कलह पैदा कर सकते हैं, जिसका कांग्रेस को खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है. हालांकि, हरीश रावत इस समय उत्तराखंड में कांग्रेस के सबसे दिग्गज नेताओं में हैं. ऐसे में उनके मन में किस तरह की भावनाएं कौंध रही हैं यो तो वही जानें.

ये भी पढ़ें-

चुनावी सरगर्मी के बीच उत्तराखंड कांग्रेस में बवाल, हरीश रावत ने आलाकमान का जिक्र करते हुए किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज

Embed widget