एक्सप्लोरर

Uttarakhand Politics: हरीश रावत ने मोहन भागवत के 'अखंड भारत' के बयान पर उठाए सवाल, जानें- क्या कहा?

Harish Rawat on Mohan Bhagwat: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के 'अखंड भारत' के बयान पर सवाल उठाए हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के अखंड भारत के बयान पर कहा कि श्रीलंका, नेपाल, बर्मा, बांग्लादेश और पाकिस्तान को किस रूप में वो जोड़ना चाहते हैं, यह मोहन भागवत ही बता सकते हैं. हरीश रावत ने कहा कि सनातन धर्म अनादि काल से चला आ रहा है. सनातन धर्म हमेशा से कट्टरवाद के खिलाफ रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विवेकानंद ने शिकागो में कहा था कि उनका धर्म सनातन और उदार है. सबको साथ लेकर चलता है. वसुधैव कुटुंबकम की बात करता है. कांग्रेस उसी का अनुसरण कर रही है.

उत्तराखंड में चल रही सियासी उठापटक के बीच पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहा कि उनका सवाल पूछना लाजमी है. उत्तराखंड विधानसभा में वो पार्टी को जीत नही दिला पाए, इसलिए नेता उन पर जुबानी हमला नही करेंगे तो किस पर करेंगे. वहीं उत्तराखंड में 10 विधायकों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि अप्रत्याशित हार से पार्टी में थोड़ी चर्चाएं होती रहती हैं, लेकिन इससे कांग्रेस के शुभचिंतकों को कोई लाभ नही होगा.

हरीश रावत ने सीएम को लेकर कही ये बात

हरीश रावत गुरुवार को एक दिवसीय हरिद्वार दौरे पर थे. वीआइपी घाट पर गंगा पूजन के बाद उन्होंने दक्ष मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया. उत्तराखंड में सीएम धामी के लिए होने वाले उपचुनाव पर हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी गलत परम्परायें नहीं लाए. सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी ही पार्टी के विधायक से इस्तीफा दिलवाकर उसी सीट से चुनाव लड़ेंगे, ऐसा उन्हें पूरा भरोसा है. बैसाखी के दिन हरिद्वार पहुंचे हरीश रावत ने गंगा स्नान कर दक्ष प्रजापति मंदिर में जलाभिषेक किया. उन्होंने कहा कि वह हरिद्वार कोई प्रायश्चित करने या तीर्थ स्थान की यात्रा करने नहीं आए हैं. जीवन में तो इंसान हर क्षण प्रायश्चित करता रहता है. वह हरिद्वार गंगा और भोलेनाथ का पूजन करने आए हैं.

हरीश रावत ने कहा कि पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष बनाने का फैसला पार्टी हाईकमान का है. कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी के फैसले सर्वमान्य होते हैं. संगठन में दायित्व न मिलने और हरिद्वार जिले की उपेक्षा के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने प्रदेश को रखते हुए फैसला लिया है. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हार अप्रत्याशित है. ऐसी हार की किसी ने उम्मीद नहीं की थी. कांग्रेस जीत के प्रति उत्साहित थी, लेकिन जनादेश बीजेपी के पक्ष में आया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ उपचुनाव में कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी. प्रयास होगा कि कांग्रेस चुनाव जीते.

ये भी पढ़ें :-

UP Corona Update: यूपी में लगातार चौथे दिन भी बढ़े कोरोना के मामले, जानिए किन जिलों का है सबसे बुरा हाल

UP News: उत्तर प्रदेश में बड़ा फेरबदल, इन 14 आईपीएस अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget