एक्सप्लोरर

हरिद्वार: कुंभ मेले में मुसीबत बन सकते हैं जंगली हाथी, वन विभाग कर रहा बड़ी तैयारी, बनेंगी खास दीवारें

हरिद्वार में कुंभ मेला क्षेत्र का काफी हिस्सा राजाजी टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है. यहां पर आए दिन जंगली हाथियों का उत्पात देखने को मिलता है. इसे लेकर वन विभाग कुंभ मेले से पहले बड़े स्तर पर तैयारियां कर रहा है.

हरिद्वार: कुंभ मेला शुरू होने वाला है और इसे लेकर प्रशासन की तरफ से बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. हरिद्वार का बड़ा क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व से भी लगा हुआ है और इस कारण हमेशा ही यहां पर जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है. आए दिन जंगल से निकलकर हाथियों के झुंड सड़क तक पहुंच जाते हैं.

बड़ी मुसीबत से कम नहीं हैं हाथी वन प्रभाग के लिए ये हाथी किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है. कुंभ मेले में हाथियों की वजह से कोई जनहानि न हो इसको लेकर वन प्रभाग और मेला प्रशासन की तरफ से तमाम तरह की तैयारियां की जा रही है. जंगली हाथियों को रोकने के लिए पालतू हाथियों का भी सहारा लिया जा रहा है. कुंभ मेले में ये काफी कारगर भी साबित होगा.

बन रही हैं हाथी रोधक दीवारें कुंभ मेला क्षेत्र का काफी हिस्सा राजाजी टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है. यहां पर आए दिन जंगली हाथियों का उत्पात देखने को मिलता है. इसे लेकर वन विभाग कुंभ मेले से पहले बड़े स्तर पर तैयारियां कर रहा है. वन विभाग हाथी रोधक दीवारें भी बना रहा है साथ ही सोलर फेंसिंग भी लगाई जा रही है.

पेट्रोलिंग करती रहेंगी टीमें वन प्रभाग के रेंजर दिनेश नोंडियाल का कहना है कि दीवर और फेंसिंग के अलावा कई टीमें भी बनाई गई हैं जो लगातार पेट्रोलिंग करती रहेंगी. उन्होंने कहा कि कई जंगली हाथियों को कॉलर भी किया गया है जिससे उनके आने और जाने की जानकारी मिलती रहे. वन प्रभाग की तरफ से कई नई चौकियां भी बनाई गई हैं जो पार्क में रहने वाले कर्मचारियों से संपर्क में रहेंगी. हाथियों के मूवमेंट को लेकर लगातार सूचनाएं साझा की जाएंगी.

हरिद्वार: कुंभ मेले में मुसीबत बन सकते हैं जंगली हाथी, वन विभाग कर रहा बड़ी तैयारी, बनेंगी खास दीवारें

पालतू हाथियों की ली जाएगी मदद दिनेश नोंडियाल ने ये भी बताया कि जंगली हाथियों को रोकने के लिए पालतू हाथियों की भी मदद ली जाएगी क्योंकि कई क्षेत्र ऐसे होते हैं जहां पर गाड़ियां नहीं जा सकती हैं. ऐसे क्षेत्रों में वन प्रभाग पालतू हाथियों की सहायता लेते हैं. पालतू हाथी हमेशा ही पार्क में गश्त के दौरान महत्वपूर्ण होता है क्योंकि हाथियों से नजर रखना काफी आसान होता है. पालतू हाथी हमेशा ही वन प्रभाग के लिए कारगर साबित हुए हैं.

लगाए जाएंगे कैमरे कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत का कहना है कि कुंभ मेले में वन विभाग की काफी जमीन का इस्तेमाल किया जाता है. जिस जमीन का इस्तेमाल नहीं किया जाता वो भी पार्क से जुड़ी हुई है. हाथियों का जंगल से निकलकर रिहायशी इलाकों में आने का सिलसिला लगातार चलता रहता है. मेले के समय में इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है. मेला क्षेत्र में कई जगह कैमरे लगाए जाएंगे जिससे हाथियों के आने की सूचना पहले ही कंट्रोल रूम में उपलब्ध हो जाए. हाथियों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में अब 7 जनवरी को होगी सुनवाई, जानें क्या है मामला

पहले की सरकारों ने चीनी मिलों को बंद किया, हम शुरू कर देश-दुनिया में पहचान बना रहे हैं: योगी आदित्‍यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ा जोर, आज नोएडा-आगरा समेत 43 जिलों में बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बदरा
यूपी में मानसून ने पकड़ा जोर, आज नोएडा-आगरा समेत 43 जिलों में बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बदरा
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की उल्टी गिनती शुरू! अमेरिका का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 को किया गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की उल्टी गिनती शुरू! अमेरिका का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 को किया गिरफ्तार
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget