एक्सप्लोरर

हरिद्वार: कुंभ से पहले सवालों के घेरे में हर की पौड़ी क्षेत्र में हो रहे हैं सौंदर्यीकरण के काम, मंत्री ने जताई नाराजगी

हरिद्वार में हर की पैड़ी के पास रोड़ी बेलवाला मैदान में सौंदर्यीकरण के लिए लगाई जा रही हरी भरी घास सवालों में आ गई है. हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया.

हरिद्वार: केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने हर की पौड़ी क्षेत्र में हो रहे हैं सौंदर्यीकरण के कार्यों को लेकर निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान कार्यों से निशंक असंतुष्ट नजर आए थे और उन्होंने नाराजगी भी व्यक्त की थी. हर की पौड़ी के पास रोड़ी बेलवाला में करोड़ों की लागत से लगाई जा रही घास को लेकर निशंक ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई गई थी और मामले में हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर को 24 घंटे में स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश भी दिया था. शनिवार को हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया.

पैसे की बर्बादी हरिद्वार में हर की पैड़ी के पास रोड़ी बेलवाला मैदान में सौंदर्यीकरण के लिए लगाई जा रही हरी भरी घास सवालों में आ गई है. दरअसल, जिस मैदान में करोड़ों की लागत से ये घास लगाई जा रही हैं उसमें कुंभ मेले और अन्य महत्वपूर्ण गंगा स्नानों पर भीड़ नियंत्रण के लिए निर्माण किए जाते हैं. ऐसे में सौंदर्यीकरण के नाम पर घास लगाने के इस काम को पैसे की बर्बादी कहा जा रहा है.

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण शनिवार को हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों से सवाल जवाब किए. इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री और हरिद्वार के सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक भी योजना के कार्यों पर अपने निरीक्षण के दौरान नाराजगी जता चुके हैं. जिलाधिकारी सी रविशंकर का इस मामले पर कहना है कि जांच की जा रही है हर की पौड़ी क्षेत्र और रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में जितने भी सौंदर्यीकरण के कार्य होने हैं उसकी जांच कर रहे हैं कि ये डीपीआर के अनुसार हो रहे हैं या नहीं.

40 लाख का कार्य हो चुका है सी रविशंकर ने कहा कि रोड़ी बेलवाला में जो घास लगाई जा रही है उसकी क्षतिपूर्ति कैसे की जाए इस को लेकर विचार किया जा रहा है. क्योंकि, कुंभ मेले में इस क्षेत्र में क्षति होना स्वाभाविक है. कुंभ मेले में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड लगाए जाएंगे. घास लगाने का कार्य एक करोड़ का था और 40 लाख का कार्य हो चुका है. यहां पर विभागीय अधिकारी 6 करोड़ का कार्य बता रहे हैं. जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है.

34 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया गया है जिलाधिकारी ने बताया कि हर की पौड़ी के सौंदर्यीकरण के लिए 34 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया गया है और जितने भी कार्य चल रहे हैं वो डीपीआर के अनुसार हो रहे हैं या नहीं इसकी जांच की जाएगी की जाएगी. अधिकारी का कहना है कि डीपीआर में जो कार्य होंगे उसी कार्य को किया जा सकता है. डीपीआर में इस कार्य को 20 लाख में किया जाना था मगर संशोधन करके इसे एक करोड़ का किया गया है इसके कागज भी देखे जा रहे हैं.

श्री गंगा सभा ने भी किया विरोध श्री गंगा सभा भी इन कार्यों का विरोध कर रही है. सभा का कहना है कि सौंदर्यीकरण के नाम पर जिस तरह से पैसों की बंदर बांट की जा रही है वो कहीं न कहीं कुंभ कार्यों पर सवालिया निशान खड़ी करती है. श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ का कहना है कि हर की पौड़ी की तमाम व्यवस्था श्री गंगा सभा देती है और सौंदर्यीकरण को लेकर श्री गंगा सभा से चर्चा भी की गई. जो पहले डीपीआर बन के आया था उसमें रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में काफी कार्य किया जाना प्रस्तावित था. मेला अधिकारी के साथ बैठक में इस क्षेत्र के लिए चर्चा की गई क्योंकि ये क्षेत्र कुंभ मेले में भीड़ नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण होता है और इन कार्यों से उसमें काफी दिक्कत होगी. जहां पर पैसे का ज्यादा उपयोग हो वहां लगाना चाहिए.

खुद एक्टिव हुए मंत्री वहीं, जिलाधिकारी के साथ स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के प्रतिनिधि ओमप्रकाश जगदमनी का कहना है कि केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को जब जानकारी मिली की हर की पौड़ी के सौंदर्यीकरण को लेकर जो पैसा आया है उस पैसे को रोड़ी बेलवाला में लगाया गया है तो तुरंत जिलाधिकारी से संपर्क किया गया और जिलाधिकारी से 24 घंटे में इस मामले में जांच रिपोर्ट मांगी गई. शनिवार को जिलाधिकारी ने मौके पर आकर खुद इसका निरीक्षण किया. अधिकारी का कहना है कि कुंभ के वक्त इस क्षेत्र में पुलिस थाने बनाए जाएंगे इसलिए ये पैसा बेकार में खर्च किया गया. मेला प्रशासन को यात्रियों की सुविधा पर ध्यान देना चाहिए. हरिद्वर आने वाले किसी भी यात्री को कोई असुविधा न हो उसके ऊपर पैसा खर्च किया जाना चाहिए. इसीलिए अब केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक खुद एक्टिव हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

मनीष सिसोदिया ने हरीश और त्रिवेंद्र को बताया एक सिक्के के दो पहलू, सीएम को दी खुली बहस की चुनौती

केशव प्रसाद मौर्य ने बोले- पूर्वांचल के विकास को देना होगा महत्‍व, प्रदेश में नहीं चलेगी गुंडागर्दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget