एक्सप्लोरर

मनीष सिसोदिया ने हरीश और त्रिवेंद्र को बताया एक सिक्के के दो पहलू, सीएम को दी खुली बहस की चुनौती

मनीष सिसोदिया ने कहा कि वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनौती दे रहे हैं कि वो उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिहाज से किसी भी मुद्दे पर खुली बहस कर सकते हैं.

देहरादून: उत्तराखंड की सियासत में रणनीतिक रूप से ग्राउंड लेवल पर लगातार आगे बढ़ रही आम आदमी पार्टी अब "आम आदमी" की नब्ज पर हाथ रखने की कोशिश में हैं. 'आप' में नंबर 2 माने जाने वाले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के भरोसेमंद साथी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने दो दिन के कुमाऊं दौरे के दौरान हल्द्वानी में टाउन हॉल के नाम से एक कार्यक्रम करके जनता से न केवल सीधा संवाद किया बल्कि उनके सवालों के जवाब भी दिए.

कार्यकर्ताओ में जोश भरने का किया काम टाउन हॉल कार्यक्रम में जनता से सीधे जुड़ने और उनके सवालों के जवाब में शालीनता के साथ संतुष्ट करने का भाव दिखा. टाउन हॉल एक ऐसा कार्यक्रम था जो यहां पर भाजपा और कांग्रेस ने कभी नहीं किया. जबकि, ये कार्यक्रम प्रदेश की भाजपा सरकार को शुरू कर देना चाहिए था. इसी वजह से अब आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के सियासी तापमान में उछाल ला दिया है. खासतौर पर कुमाऊं में सिसौदिया के इस कार्यक्रम ने पार्टी के कार्यकर्ताओ में जोश भरने का काम किया है.

जनता से किया सीधा संवाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने "देवभूमि की बात" कार्यक्रम में जनता से सीधा संवाद करके ये बता दिया कि उनकी पार्टी उत्तराखंड में रस्म अदायगी भर के लिए नहीं आ रही है. उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र रावत अपने 4 साल के कार्यकाल में उत्तराखंड की जनता के लिए किए गए पांच काम भी नहीं गिना सकते. सिसोदिया ने कहा कि वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनौती दे रहे हैं कि वो उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिहाज से किसी भी मुद्दे पर खुली बहस कर सकते हैं.

सीएम के पास जवाब नहीं सिसोदिया ने कहा कि सीएम के पास उत्तराखंड की जनता को जवाब देने के लिए कुछ भी शेष नहीं है, उत्तराखंड राज्य में केवल इतना है कि हरीश रावत त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ कुछ नहीं बोलते और त्रिवेंद्र रावत हरीश रावत के खिलाफ कुछ नहीं बोलते. क्योंकि, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और दोनों उत्तराखंड में स्टिंग मामलों में फंसे हुए हैं. भाजपा में यदि चुनावी दृष्टि ने देखा जाए, यदि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के चार दिवसीय दौरे को माइनस कर दिया जाय तो चुनावी माहौल बनाने में भाजपा राज्य में अपने विरोधी दल कांग्रेस से भी कहीं पीछे है.

70 सीटों पर लड़ेगी आम आदमी पार्टी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने साफ किया कि उत्तराखंड में 'आप' पार्टी 2020 के विधानसभा चुनाव में 70 की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और केजरीवाल मॉडल पर काम करेगी. क्योंकि, उत्तराखंड का मॉडल स्टिंग मॉडल ऑफ गवर्नेंस है और पिछले 20 सालों में उत्तराखंड के अंदर केवल कांग्रेस और बीजेपी ने जनता को ऐसी ही सरकारें दी हैं. लिहाजा जनता का मन कुछ बदलाव करने का है और 'आप' पार्टी की कोशिश है कि वो उत्तराखंड की जनता के मानकों पर खरा उतर सके.

ये भी पढ़ें:

केशव प्रसाद मौर्य ने बोले- पूर्वांचल के विकास को देना होगा महत्‍व, प्रदेश में नहीं चलेगी गुंडागर्दी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली धमकी, डॉयल 112 पर आया मैसेज, FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget