कलयुग का श्रवण कुमार! मां को कंधे पर बिठाकर कांवड़ यात्रा पर निकल पड़े अलीगढ़ के संजू बाबा
UP News: अलीगढ़ के संजू बाबा पालकी के एक तरफ अपनी मां और पालकी के दूसरी तरफ गंगाजल लेकर हरिद्वार से अलीगढ़ की यात्रा कर रहे हैं. संजू बाबा कहना है कि मेरे जैसा बेटा हर में होना चाहिये.

21वीं सदी में जब लोग रिश्तों को औपचारिकता मानने लगे है, ऐसे में आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो रिश्तों को अहमियत देते है. धर्मनगरी हरिद्वार में कावड़ के दौरान एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली है. यहां एक व्यक्ति (कलयुग का श्रवण कुमार) कावड़ उठाने के साथ बच्चे अपने माता पिता को पालकी में बैठाकर तीर्थ की यात्रा करवा रहा है.
इन दिनों कांवड़ यात्रा के दौरान के कई दौरान कई अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं. इसी क्रम में आज एक ऐसा बेटा संजू बाबा दिखाई दिया, जो अपनी माँ पुष्पा देवी को पालकी में बैठाकर गंगा जल के साथ लेकर जा रहा है. संजू बाबा मूलतः उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के बिलखोरा गांव के रहने वाला है.
मेरे जैसा बेटा हर घर हो- संजू बाबा
संजू बाबा का कहना है कि कुछ नहीं बस सेवा है, माता-पिता की सेवा है, बेजुबान जीव जंतु की सेवा है, आश्रम की सेवा है, संत समाज की सेवा है, जो भी कुछ है सब सेवा है सब की सेवा है. संजू बाबा ने कहा कि वह 15 दिन में अलीगढ़ पहुंच जाएंगे. मेरे जैसा भाई मेरे जैसा बेटा हर घर में होना चाहिए.
मां पुष्पा देवी दिल खोलकर आशीर्वाद
संजू बाबा ने कहा, "मेरे जैसे माता-पिता होना चाहिए. मैं चाहता हूं कि सभी को मेरे जैसा होना चाहिए. वह अपना काम कर रहे हैं, हम अपना काम कर रहे हैं, सेवा करने का हमारा दायित्व बनता है. वहीं संजू बाबा की मां पुष्पा देवी ने अपने श्रवण कुमार बेटे के कहा है कि भगवान उसे सुखी रखे, धनदौलत से सुखी रखें, खुश रहे, भगवान खुश रखे, भगवान इनको जीते जी खुश रखे. फिलहाल कांवड़ यात्रा के दौरान कलयुग के श्रवण कुमार को जो भी देख रहा है तारीफ ही करता नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: लखनऊ पुलिस ने भू-माफिया उमेश रावत को किया अरेस्ट, गैंगस्टर सहित 1 दर्जन केस हैं दर्ज
















