एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: 'जल्द ही काशी मथुरा मंदिर का विवाद भी सुलझेगा', स्वामी परमानंद महाराज का दावा

Haridwar News: हरिद्वार के संत समाज ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भारी संख्या में अयोध्या न पहुंचे जिससे प्रशासन को व्यवस्था में कोई दिक्कत न हो. साथ राम मंदिर को ऐतिहासिक बताया.

Haridwar News: 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया जिसमें भारी संख्या में संत समाज फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियां और देश के बड़े उद्योगपति शामिल हुए. उद्घाटन के बाद से अयोध्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है हर कोई भगवान श्री राम के दर्शन करने को लेकर लालायित है. हरिद्वार के संत समाज ने इसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण मंदिर बताया. साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की है कि भारी संख्या में अयोध्या ना पहुंचे जिससे प्रशासन को व्यवस्था करने में कोई दिक्कत आए.

राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्री राम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास ट्रस्ट के सदस्य स्वामी परमानंद महाराज का कहना है कि राम मंदिर आंदोलन के उतार-चढ़ाव के बाद आज भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन गया है मंदिर बनाने में संतों का साथ आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद ने दिया. इनका कहना है कि राम मंदिर विश्व का ऐतिहासिक और चर्चित मंदिर है और जल्द ही काशी मथुरा मंदिर का विवाद भी सुलझेगा और यहां भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा. जिन राजनीतिक पार्टियों ने मंदिर का विरोध किया है वह सिर्फ एक समुदाय को खुश करना चाहते हैं मगर अब सनातन की लहर है दोनों ही समुदाय इनका साथ छोड़ देंगे.

'छत्र ले जाते समय भावुक हुए थे पीएम मोदी'
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज का कहना है कि 500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम विराजमान हो गए हैं. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान राम का छत्र लेकर जा रहे थे तो उनकी आंखें भी नम थीं और वहां मौजूद भक्त भी अपनी भावना को नहीं रोक पाए.

महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि राम भक्तों ने उस समय को याद किया जिस वक्त कारसेवक वहां जाते थे तो उसे वक्त की सरकार राम भक्तों पर लाठी डंडे चलाया करती थी. मगर अब की सरकार सब पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से फूलों की वर्षा करती है. रवींद्र पुरी महाराज ने राम भक्तों से भी अपील की है कि भारी संख्या में अयोध्या ना जाए जिसे सुरक्षा व्यवस्था में कोई दिक्कत हो.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Report: ज्ञानवापी की रिपोर्ट पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, जानिए- क्या बोले चाचा शिवपाल?

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget