एक्सप्लोरर

Haridwar News: हरिद्वार में अवैध निर्माण के खिलाफ HRDA ने तेज की कार्रवाई, चार कॉलनियों को किया सील

Uttarakhand के हरिद्वार में अवैध कॉलनियों के निर्माण पर HRDA ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. यहां एचआरडीए ने चार अवैध कॉलनियों को सील भी किया है.

HRDA Action in Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार सहित आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों कॉलोनी काटने का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है. वहीं एचआरडीए (HRDA) ने भी बिना नक्शा पास काटी जा रही कॉलोनी और निर्माण पर कार्रवाई के लिए कमर कस रखी है. एचआरडीए की कई टीमें क्षेत्र में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों को लगातार चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है. हालांकि कुछ प्रॉपर्टी डीलर एचआरडीए के मानकों के अनुसार ही कॉलोनियों को डेवलप कर रहे हैं पर कुछ प्रॉपर्टी डीलर ऊंचे रसूख और ऊंचे संबंधों के कारण सुमननगर, बहादराबाद, अन्नेकी हेत्तमपुर, पूरणपुर साल्हापुर आदि और कई अन्य क्षेत्रों में भी एचआरडीए के राजस्व की आंख मिचोली करते हुए कॉलोनी को डेवलप कर रहे हैं.

ऐसी ही बिना नक्शा पास कॉलोनियों और निर्माणों पर एचआरडीए ने जिलाधिकारी और एचआरडीए के उपाध्यक्ष विनय शंकर पांडेय के निर्देशन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. एचआरडीए के अधिकारियों ने अनाधिकृत रूप से बनाई जा रही चार अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीज किया गया है.

अवैध कॉलनियों के खिलाफ HRDA ने तेज की कार्रवाई
एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि हमारे द्वारा लगातार अवैध कॉलोनियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं. इस नोटिस का मकसद बिना नक्शा पास कराए कोई भी निर्माण ना हो यह है. पर उसके बावजूद भी अगर कोई नहीं मानता है तो हमारे द्वारा सीलिंग की कार्रवाई भी की गई है. एचआरडीए द्वारा पूरे हरिद्वार जिले में इस तरह की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि अगर सीलिंग होने के बाद भी कोई काम करता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी.

अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी
हरिद्वार एचआरडीए द्वारा पूरे जिले में अवैध निर्माण को लेकर नोटिस दिए जा रहे हैं. कुछ जगह सीलिंग की कार्रवाई भी की गई है मगर उसके बावजूद भी अवैध निर्माण को रोकने में एचआरडीए की करनी और कथनी में अंतर नजर आ रहा है. क्योंकि जिस तरह से हरिद्वार जिले में अवैध निर्माण हो रहे हैं उससे लगता नहीं है एचआरडीए की यह कार्रवाई सार्थक सिद्ध हो रही है. अब देखना होगा की आगे एचआरडीए अवैध निर्माण को रोकने की क्या रणनीति बनाता है.

यह भी पढ़ें:

International Tiger Day: बाघ संरक्षण को लेकर यूपी सरकार संवेदनशील, CM योगी बोले- जल्‍द शुरू होगा रानीपुर टाइगर रिजर्व

Dehradun News: स्मार्ट सिटी प्रोजक्ट के अधूरे काम पर भड़के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, अधिकारियों को लगाई फटकार

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget