एक्सप्लोरर

Haridwar News: 'शास्त्रोत्सव'में शामिल हुए CM धामी, रामदेव बोले- संस्कृत-शास्त्रों के संगम से बनेगा नया भारत

Haridwar News: कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में नेतृत्व करने की क्षमता रखती है. उन्होंने कहा कि सभी ज्ञान-विज्ञान की जड़ें भारतीय शास्त्रों में हैं.

Patanjali News: उत्तराखंड के हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय में 62वें अखिल भारतीय शास्त्रोत्सव समारोह का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्र केवल किताबें नहीं हैं, बल्कि ये ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने का जरिया हैं.

सीएम धामी ने बताया कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की जड़ें हमारे प्राचीन शास्त्रों में हैं. इनमें विज्ञान, योग, गणित, चिकित्सा और दर्शन जैसे अद्भुत ज्ञान का भंडार है. उन्होंने कहा कि ऋषि-मुनियों के द्वारा किए गए शोध को केवल संरक्षित करना ही नहीं, बल्कि उसे नए तरीके से विकसित करना भी जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि इस समारोह के माध्यम से संस्कृत और शास्त्रों का ज्ञान देश और दुनिया तक पहुँचाया जाना चाहिए.

भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनः स्थापित करने की जरूरत- बाबा रामदेव

इस मौके पर पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और योग गुरु बाबा रामदेव भी मौजूद थे. उन्होंने कहा, ''संस्कृत केवल एक भाषा नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व में किसी भी क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान करने की सामर्थ्य रखती है. सनातन धर्म और भारतीय प्राचीन शास्त्रों में विश्व के सभी ज्ञान-विधाओं का समावेश है.'' स्वामी रामदेव ने अखिल भारतीय शास्त्रोत्सव को संस्कृत और संस्कृति का संगम बताते हुए कहा कि सभी मूल भाषाएँ संस्कृत से उत्पन्न हुई हैं और इस पर हम सभी को गर्व होना चाहिए. उन्होंने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने और  भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनः स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया. 


Haridwar News: 'शास्त्रोत्सव'में शामिल हुए CM धामी, रामदेव बोले- संस्कृत-शास्त्रों के संगम से बनेगा नया भारत

संस्कृत तीर्थ और संस्कृति का गौरव- आचार्य बालकृष्ण

पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने संस्कृत को तीर्थ और संस्कृति का गौरव बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने देशभर से आए विद्वानों और छात्रों से भारतीय शास्त्रों के महत्व को लोगों तक पहुंचाने के प्रयास जारी रखने की अपील की.

30 राज्यों के प्रतिभागियों को मिला सम्मान

समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि संस्कृत में समस्त ज्ञान, विज्ञान और तकनीकी मौजूद है. उन्होंने उत्तराखंड में संस्कृत को राजभाषा का दर्जा मिलने और इस क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियों का जिक्र किया. इस समारोह में 30 राज्यों से आए प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया.

यह भी पढ़ें-

आधुनिक जीवनशैली के लिए प्राचीन समाधान! पतंजलि आयुर्वेद कैसे रख रहा आपके स्वास्थ्य का ध्यान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget