एक्सप्लोरर

हरिद्वार: मां ने की 6 माह की जुड़वा बच्चियों की हत्या, कई घंटों के बाद ऐसे हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सभी संभावित सुराग इकट्ठा किए. सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और आरोपी की गतिविधियों की बारीकी से जांच करने के बाद मामले का खुलासा हुआ.

Haridwar Crime News: हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक मां ने अपनी छह माह की जुड़वा बच्चियों की हत्या कर दी. पुलिस ने इस खौफनाक घटना का खुलासा करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को सूचना मिली कि दो जुड़वा बच्चियों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है. पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की. 

मृत बच्चियों के पिता महेश सकलानी ने अपनी पत्नी पर संदेह जताते हुए 7 मार्च को ज्वालापुर कोतवाली में मामला दर्ज कराया. हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए. ज्वालापुर सर्किल पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की. घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई.

क्या हुआ खुलासा
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि घटना के समय घर में केवल मृत बच्चियों की मां शिवांगी मौजूद थी. पुलिस पूछताछ के दौरान शिवांगी ने बताया कि 6 मार्च की सुबह 10:30 बजे वह दूध लेने गई थी और जब लौटी तो बच्चियां बेहोश मिलीं. इसके बाद वह पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल लेकर गई.

हालांकि, पुलिस को शिवांगी की कहानी पर शक हुआ और महिला कांस्टेबल की निगरानी में उससे कई घंटों तक गहन पूछताछ की गई. आखिरकार, उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. शिवांगी ने बताया कि बच्चियों के लगातार रोने और देखभाल की जिम्मेदारी से परेशान होकर उसने पहले रजाई से उन्हें दबाया. जब वे जोर-जोर से रोने लगीं, तो उसने स्कार्फ से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी.

क्यों की हत्या
पुलिस पूछताछ में शिवांगी ने बताया कि जुड़वा बच्चियां रात-दिन रोती रहती थीं, जिससे उसे आराम नहीं मिल पाता था. परिवार का कोई बड़ा सदस्य मदद के लिए मौजूद नहीं था और कम उम्र में ही मातृत्व की जिम्मेदारियां निभाना उसके लिए कठिन हो गया था. लगातार तनाव और नींद की कमी के चलते वह चिड़चिड़ी हो गई थी. झुंझलाहट में आकर उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया.

हरिद्वार पुलिस ने इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजी से जांच की. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सभी संभावित सुराग इकट्ठा किए. सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और आरोपी की गतिविधियों की बारीकी से जांच करने के बाद मामले का खुलासा हुआ. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मासूम बच्चियों की इस दर्दनाक मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. 

BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर भड़की कांग्रेस, करन माहरा ने कहा, 'जनता चुनाव में देगी जवाब'

लोगों में आक्रोश और दुख
पुलिस द्वारा तत्परता से जांच कर इस ब्लाइंड केस को सुलझाने की सराहना की जा रही है. पुलिस ने आरोपी शिवांगी (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. इस घटना से न केवल हरिद्वार बल्कि पूरे राज्य में लोगों में आक्रोश और दुख की लहर दौड़ गई. 

मासूम बच्चियों की हत्या से समाज में रिश्तों पर उठे सवालों के साथ-साथ मानसिक तनाव और अवसाद जैसे मुद्दों पर भी चर्चा शुरू हो गई है. हरिद्वार पुलिस ने इस संवेदनशील मामले का जल्द खुलासा कर न्याय की दिशा में एक अहम कदम उठाया है.

About the author दानिश अली

दानिश अली लोकसभा के पूर्व सांसद और राजनेता हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget