एक्सप्लोरर

हरिद्वार कुंभ में ड्यूटी के बाद 2000 होमगार्डों को भेजा गया राजस्थान, नहीं हुई कोरोना जांच

हरिद्वार महाकुंभ की ड्यूटी में तैनात दूसरे प्रदेशों से मंगाई गई फोर्स को अब वापस भेजा जा रहा है. राजस्थान से आए 2000 होमगार्डों को बिना कोरोना जांच के ही वापस भेज दिया गया है. 

हरिद्धार: धर्मनगरी हरिद्वार महाकुंभ में फैला कोरोना संक्रमण राजस्थान तक पहुंच सकता है. ये बात इस वजह से कही जा रही है क्योंकि कुंभ में ड्यूटी के लिए राजस्थान से 2000 होमगार्डों को बुलाया गया था. होमगार्ड ड्यूटी करने के बाद आज सकुशल राजस्थान रवाना हो गए. हालांकि, अभी किसी भी होमगार्ड के कोरोना पॉजिटिव होने की बात नहीं कही जा सकती है. लेकिन, मेला प्रशासन ने इन सभी होमगार्डों को बिना कोविड जांच के वापस भेज दिया है.

नहीं हुई कोरोना जांच
हरिद्वार महाकुंभ की ड्यूटी में तैनात दूसरे प्रदेशों से मंगाई गई फोर्स को अब वापस भेजा जा रहा है. इसके साथ ही उत्तराखंड पुलिस के कई कर्मचारियों और अधिकारियों को भी कुंभ ड्यूटी से मुक्त कर मूल तैनाती पर भेजा गया है. भेजने से पहले कई कर्मचारी अधिकारियों की कोरोना जांच कराई गई, लेकिन राजस्थान से आए 2000 होमगार्डों को बिना कोरोना जांच के ही वापस भेज दिया गया है. 

भेजा गया राजस्थान 
बता दें कि, कुंभ ड्यूटी के लिए राजस्थान से तकरीबन 2000 होमगार्डों को बुलाया गया था, जिन्होंने 6 से लेकर 14 तारीख तक कुंभ में ड्यूटी की. 12 और 14 अप्रैल के शाही स्नान में सफलतापूर्वक ड्यूटी करने के बाद इन सभी होमगार्डों को आज राजस्थान भेज दिया गया. मेला प्रशासन की तरफ से इन्हें भेजने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की 40 बसें लगाई गईं थी.

राजस्थान में भी बढ़ सकता है संक्रमण
मेला प्रशासन की तरफ से इनमें से अधिकतर लोगों का को कोविड टेस्ट नहीं कराया गया. ये सब बिना कोविड-19 जांच के ही राजस्थान चले गए. ऐसे में यदि कोई भी होमगार्ड पॉजिटिव पाया जाता है तो ये कोरोना संक्रमण राजस्थान में भी बढ़ सकता है. क्योंकि 12 और 14 अप्रैल की ड्यूटी में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आए थे और ड्यूटी में तैनात फोर्स के लोग श्रद्धालुओं के संपर्क में सबसे ज्यादा रहे. 

राजस्थान जाकर कराएंगे जांच
पूरे मामले को लेकर अधिकारी संजय गुंज्याल का कहना है कि राजस्थान के सभी पुलिसकर्मी और होमगार्डों से जांच कराने की बात कही गई थी. लेकिन, उनकी तरफ से ये प्रस्ताव आया कि वो राजस्थान जाकर ही जांच कराएंगे. इसलिए उन्हें बिना जांच के भेजा गया है. वहीं, राजस्थान से आए मेला ड्यूटी में तैनात होमगार्ड का कहना है कि वो राजस्थान जाकर जांच कराएंगे तभी अपने घर जाएंगे. मेला प्रशासन की तरफ से उनकी जांच नहीं कराई गई है. 

ये भी पढ़ें: 

UP Lockdown: पूरे यूपी में रविवार को लॉकडाउन का एलान, मास्क न लगाने पर 10 हजार तक का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही चल दिए सतीश महाना, Video आया सामने
राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही चल दिए सतीश महाना, Video आया सामने
आरक्षण सुधार आंदोलन से जुड़े छात्रों ने ब्रजेश पाठक से की मुलाकात, क्या हुई बात?
आरक्षण सुधार आंदोलन से जुड़े छात्रों ने ब्रजेश पाठक से की मुलाकात, क्या हुई बात?
लखनऊ नगर निगम करेगा जब्त 243 मवेशियों की नीलामी, 20 हजार से बोली शुरू
लखनऊ नगर निगम करेगा जब्त 243 मवेशियों की नीलामी, 20 हजार से बोली शुरू
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget