एक्सप्लोरर

हरिद्वार में गरजा सीएम धामी का बुलडोजर, कुंभ भूमि पर अवैध अतिक्रमण को किया गया जमींदोज

Haridwar News: हरिद्वार में बुधवार शाम को कुंभ मेला क्षेत्र पर अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई है. जिला प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम अजयवीर सिंह भी मौजूद रहे.

Haridwar Bulldozer Action: उत्तराखंड के हरिद्वार में देर रात कुंभ भूमि क्षेत्र पर किए गए अवैध कब्जे पर प्रशासन का पीला पंजा क़हर बनकर टूटा. जिला प्रशासन की ओर से इस ज़मीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया. इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की टीम मौके पर तैनात रही. जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया. प्रशासन ने कहा कि हरिद्वार में अवैध कब्जे पर कार्रवाई आगे भी की जाएगी.  

खबर के मुताबिक देर रात उत्तरी हरिद्वार के दूधाधारी तिराहे पर धामी सरकार का बुलडोजर चला. इस दौरान कुंभ मेला की पवित्र भूमि पर किए गए अवैध  अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई करते हुए इसे बुलडोज़र से ज़मींदोज कर दिया गया है. कुंभ क्षेत्र पर अवैध अतिक्रमण का मुद्दा लगातार सुर्खियों में बना हुआ था, जिसके बाद प्रशासन की ओर से ये कार्रवाई की गई है. 

एसडीएम के नेतृत्व में गरजा बुलडोजर
एसडीएम अजयवीर सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया. प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी जमीन पर की गई अवैध चाहरदीवारी को हटाने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया है. अगर इसे नहीं हटाया गया तो इसे भी बुलडोजर से हटा दिया जाएगा. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा हरिद्वार में अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा.  अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी सरकारी या धार्मिक भूमि पर कब्जा करेगा, उस पर बुलडोजर चलेगा. 

बता दें कि ये मामला काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ था. हरिद्वार में साल 2027 में अर्धकुंभ होने जा रहा है. धामी सरकार इस अर्धकुंभ को भव्य बनाने की तैयारी में जुटी हुई है. लेकिन कुंभ मेला क्षेत्र की ज़मीन पर अवैध कब्जा होने की वजह से इन तैयारियों को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे. जिसके बाद प्रशासन की ओर से ये बड़ी कार्रवाई की गई है. वहीं मेला क्षेत्र में बनी चार दीवारी को भी दो दिन में हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है. 

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget