एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण में भूमि पूजन के लिए हरिद्वार से अयोध्या भेजा जा रहा है गंगाजल, VHP पूरा करेगी काम

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन की तारीख करीब आती जा रही है. भूमि पूजन को लेकर हरिद्वार हर की पौड़ी से गंगाजल अयोध्या भेजा जा रहा है.

हरिद्वार: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में हरिद्वार हर की पौड़ी से गंगाजल भेजा जा रहा है. विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में गंगाजल और उत्तराखंड के सिद्ध पीठों की मिट्टी भेजने का फैसला भी किया है. सोमवार को हरिद्वार हर की पौड़ी पर मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना कर गंगाजल कलश में भरा गया, साथ ही एक कलश में गंगा की रेत को भी भरा गया. कलश को विश्व हिंदू परिषद अयोध्या पहुंचाएगी.

इस मौके पर आयोजित की गई विशेष पूजा में उत्तराखंड की महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य स्वामी युग पुरुष स्वामी परमानंद जी महाराज, अवधूत मंडल आश्रम के स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी महाराज, संजय महंत, बड़े अखाड़े के कोठारी महंत दामोदर दास, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ सहित राम भक्तों ने भाग लिया.

राम मंदिर निर्माण में भूमि पूजन के लिए हरिद्वार से अयोध्या भेजा जा रहा है गंगाजल, VHP पूरा करेगी काम

गंगा पूजन के बाद राम भक्तों ने भगवान श्री राम के उद्घोष भी लगाए. इस मौके पर श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य युग पुरुष स्वामी परमानंद जी महाराज ने कहा कि करोड़ों-करोड़ों हिंदुओं की भावना पूरी हुई है. भगवान राम ने सभी को साथ लेकर काम किया है, उसी तरह से सभी मिलकर भारत को विश्व गुरु बनाएंगे. बहुत समय से विश्व हिंदू परिषद और राम भक्त इस काम के लिए लगे रहे हैं. अब सबकी भावनाएं पूरी होने जा रही हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से जो लोग भूमि पूजन में भाग नहीं हो पाएंगे हम उन सब की तरफ से इस गंगाजल को भूमि पूजन में समर्पित करेंगे.

यह भी पढ़ें:

अनूठी मान्यता है सोमेश्वर महादेव की, भोलेनाथ भक्तों को बीमारियों से मुक्त रखने का देते हैं आशीर्वाद

राम मंदिर भूमि पूजन के कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी रहेंगे मौजूद, 5 अगस्त को पीएम करेंगे भूमि पूजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget