एक्सप्लोरर

Haridwar: हरिद्वार में चुनाव में बांटी गई 'जहरीली शराब' पीने से चार लोगों की मौत, 5 पुलिसकर्मी निलंबित

हरिद्वार में कथित रूप से चुनाव के दौरान बांटी गई शराब पीने से चार लोगों को मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग बीमार हो गए. मामले में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है.

Uttarakhand News: हरिद्वार (Haridwar) के थाना पथरी क्षेत्र के एक गांव में जहरीली शराब (Spurious Liquor)  पीने से चार लोगों की मौत हो गई और दर्जन भर लोग बीमार हैं. बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) में ये शराब  बांटी गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों और नौ आबकारी निरीक्षक निलंबित किए गए हैं.

15 दिनों में शराब पकड़ने के कई मामले सामने आए

हरिद्वार एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह (Yogendra Singh) का कहना है कि मौत ज्यादा शराब पीने से हुई है या इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ है, इसके लिए शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है. शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, हमने लोगों को रोका है. यह शराब किसके द्वारा परोसी गई थी, इसकी जांच की जा रही है. एसपी ने बताया कि शराब के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. इसी थाना क्षेत्र में 15 दिनों में दो दर्जनों से अधिक शराब पकड़े जाने के मामले सामने आए हैं. आज भी 40 पेटी शराब झबरेड़ा क्षेत्र में पकड़ी गई है. इससे पहले 240 पेटी भगवानपुर क्षेत्र में भी पकड़ी गई थी तो लगातार हम लोगों की कार्रवाई भी जारी है. वहीं हरिद्वार डीएम विनय शंकर पांडेय ने बताया कि एहतियातन सभी संबंधित विभाग अलर्ट पर है, गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है. 

Lok Sabha 2024: सपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कसा तंज, कहा- सपने बहुत लोग देखते हैं लेकिन...

इन पुलिसकर्मियों को किया गया निलंबित

डीएम विनय शंकर पांडेय ने शराब से मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं, जिसमें एसडीएम सदर जांच करेंगे. वहीं मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होगी. साथ ही चुनाव के लिए नियुक्त 132 सेक्टर मजिस्ट्रेट सक्रिय किए गए हैं, शाम को 6 से 8 बजे तक गांव-गांव गश्त किया जाएगा. एसडीएम, तहसीलदार, डीएसपी, थानाध्यक्ष गश्त करेंगे. बॉर्डर पर शराब तस्करी रोकने के लिए विशेष टीम तैनात. वहीं बताया जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है इसलिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. उधर, जहरीली शराब मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया. एसपी रेखा यादव के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है. साथ ही तीन प्रत्याशियों को भी हिरासत में लिया गया. पुलिस द्वारा हर एंगल से छानबीन की जा रही है. थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, कांस्टेबल राकेश नेगी, संदीप और पंकज कुमार सस्पेंड किए गए हैं.

ये भी पढ़ें-

UP News: बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर यूपी में अलर्ट, ADG बोले- शिकायत के 10 मिनट के भीतर पहुंचेगी पुलिस

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget