एक्सप्लोरर

Haridwar News: हरिद्वार में 'एक साल नई मिसाल' कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कैबिनेट मंत्री सतपाल रहे मौजूद

Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कांवड़ मेले में 4 करोड़ से ज्यादा यात्रियों की संख्या रही है, यह एक बड़ा सफल आयोजन रहा. साथ ही पंचायतों के चुनाव भी शांतिपूर्वक तरीके से हुए.

Haridwar News: उत्तराखंड (Uttarakhand) सरकार द्वारा गुरुवार को पूरे प्रदेश में 'एक साल नई मिसाल' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. धर्मनगरी हरिद्वार में भी ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज ऑडिटोरियम में एक साल नई मिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदर्शनी और जागरूकता को लेकर भी आयोजन किए गए. 

राज्य सरकार के 1 साल पूरा होने पर संतों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. संतों ने कहा है कि अभी भी कई कार्य होने बाकी हैं, राज्य के युवा मुख्यमंत्री से उन्हें कई उम्मीदें हैं. उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि उत्तराखंड सरकार का बहुत अच्छा कार्य काल रहा है, जिसमें नीति आयोग के द्वारा आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के तहत हरिद्वार नंबर वन रैंक पर रहा और बेस्ट गंगा टाउन के रूप में हरिद्वार को प्रेसिडेंट अवॉर्ड मिला है, यह हमारे लिए बड़े गौरव की बात है. जनवरी महीने में जल जीवन मिशन के तहत हरिद्वार को नंबर वन रैंक मिली है, जिसमें सबसे तेजी से काम हुआ है. 

'हरिद्वार में राजस्व की सबसे ज्यादा वसूली की गई'
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कांवड़ मेले में भी 4 करोड़ से ज्यादा यात्रियों की संख्या रही है, यह एक बड़ा सफल आयोजन रहा. इसी के साथ-साथ पंचायतों के चुनाव भी शांतिपूर्वक तरीके से हुए हैं. इसके अलावा राज्य बनने के बाद हरिद्वार में राजस्व की सबसे ज्यादा वसूली हुई है और हर की पौड़ी डोर बनाने को लेकर 5 नए प्रोजेक्ट बनाने की योजना है. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर भव्य हरिद्वार और दिव्य हरिद्वार का आयोजन भी होगा भी है, जो कि हरिद्वार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि 1 साल में हमारी गवर्नमेंट ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं, उसके लिए मैं पुष्कर सिंह धामी को बधाई देना चाहता हूं. नकल अध्यादेश सहित नए कानून बनाने को लेकर राज्य ही नहीं बल्कि देश को भी इनकी जरूरत है. देवभूमि उत्तराखंड पूरी दुनिया का एक महत्वपूर्ण केंद्र है पूरी दुनिया के लोग यहां आते हैं, 1 साल में सड़क बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य सरकार के द्वारा किए गए हैं.

यह भी पढ़ें:-

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी को मिला अखिलेश यादव का साथ, कहा- विपक्ष की ताकत से डर गई बीजेपी 

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget