एक्सप्लोरर

Uttarakhand Flood: हरिद्वार के 60 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में, सड़कें बनी तालाब, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Haridwar News: स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की एक भी टीम बाढ़ग्रस्त इलाकों में अभी तक दिखाई नहीं दे रही है. हरिद्वार के प्रभारी और पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज की संवेदनशीलता की पोल भी खुल गई है.

Uttarakhand Flood: उत्तराखंड में बारिश ने निचले इलाकों को जलमग्न कर दिया है. खेत-खलिहान से लेकर सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात हैं. हरिद्वार जिले के करीब 60 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं. सबसे ज्यादा खराब हालत लक्सर के आसपास गांव की है. ज्यादातर गांवों में बाढ़ का पानी पिछले चार दिनों से घुसा हुआ है. करीब 20 गांवों में बिजली और पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है. लक्सर से लेकर खानपुर तक के गांव पूरी तरह पानी से डूबे हुए हैं.

बाढ़ग्रस्त इलाकों में उतरी सेना की टीम

हालात को देखते हुए बाढ़ग्रस्त इलाकों में सेना की टीम को उतारा गया है. बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और कांग्रेस अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गुरुवार को आपदाग्रस्त इलाकों में निरीक्षण के लिए पहुंचे. उनके साथ हरिद्वार जिलाधिकारी, एसएसपी और सीडीओ समेत लक्सर विधायक भी थे. मुख्यमंत्री के वापस देहरादून लौटते ही एसडीआरएफ एनडीआरएफ और सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाल ली. लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की एक भी टीम बाढ़ग्रस्त इलाकों में अभी तक दिखाई नहीं दे रही है.

लक्सर में तटबंध टूटने से 50 गांव डूबे

लक्सर में रविवार को सैलानी नदी पर बने तटबंध टूटने से 50 गांव जलमग्न हो गए. हरिद्वार से लक्सर जाने के लिए सिर्फ ट्रैक्टर का सहारा बचा है. सड़कें पानी से तालाब बन चुकी हैं. कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है. शुक्रवार को रुड़की के आसपास भी बाढ़ का पानी घुस गया. सड़क के तालाब बन जाने से उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर आवागमन रोक दिया गया है. हरिद्वार के प्रभारी और पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज की संवेदनशीलता की पोल भी खुल गई है.

सतपाल महाराज के फोटो पर बवाल

घुटने की सर्जरी के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हालचाल जानने वाले सतपाल महाराज बाढ़ पीड़ितों से अब तक मिलने नहीं पहुंचे हैं. दिल्ली के अस्पताल में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर विपक्ष ने असंवेदनशील होने का आरोप लगाया. केंद्रीय मंत्री का हालचाल जानने अस्पताल गए सतपाल महाराज का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने फोटो पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तराखंड में प्रभारी मंत्री की असंवेदनशीलता का जीता जागता उदाहरण है.

कांग्रेस बोली संवेदनहीन हो गए मंत्री

हरिद्वार के कई गांव आपदा की चपेट में हैं. मुख्यालय से गांवों का संपर्क टूटा हुआ है. लेकिन बाढ़ नियंत्रण, पर्यटन, पीडब्ल्यूडी संभाल रहे हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का घुटना देखने अस्पताल पहुंच गए. प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील संवेदनहीन मंत्री को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की है. कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का फोटो वायरल होने के बाद कांग्रेस सरकार पर हमलावर है.

प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने सतपाल महाराज के खिलाफ तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि बहुत हैरान करने वाली बात है कि एक हफ्ता हो गया. प्रभारी मंत्री के क्षेत्र में तबाही मची हुई है. उन्हें केंद्रीय नेताओं का हाल-चाल जानने के अलावा जनपद का हाल-चाल जानने का समय नहीं है. कांग्रेस ने कहा है कि सरकार की कथनी और करनी में कितना अंतर है ये इस बात से जाहिर हो जाता है कि नेता-मंत्री अपना दायित्व सही तरह से नहीं निभा रहे. 

UP Weather: महोबा में मौत बनकर गिरी आसमान से बिजली, दो परिवारों के बुझ गए चिराग, 15 मवेशी भी जिंदा जले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget