एक्सप्लोरर

Hardoi Road Accident: हरदोई में बेकाबू ट्रक ने बाइक और ई रिक्शा को रौंदा, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत

Road Accident: बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद बेकाबू ट्रक ने भागने की फिराक में सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर गांव में ई-रिक्शा को रौंद दिया जिसमें 2 लोग सवार थे जिनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई.

Hardoi Road Accident: हरदोई (Hardoi) में बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत चार की मौत हो गई. बेकाबू ट्रक ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी जिससे उनकी बाइक सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी और फिर उसके बाद एक ई रिक्शा को रौंद दिया. घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गयी वहीं ई-रिक्शा सवार दो लोगों की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को ट्रक के नीचे से निकलवाये. अब पुलिस मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के प्रयास में जुटी है.

दर्दनाक हादसों में पिता-पुत्र समेत चार की मौत का यह मामला हरदोई जिले का है. पहली घटना लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है जहां शाहाबाद से सांडी की ओर जा रहे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने 5 साल के बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे दंपत्ति को पीछे से टक्कर मार दी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सड़क किनारे खाई में जा गिरे. हादसे में थाना सांडी के मोहद्दीपुरपुर निवासी अमर सिंह (30) और उसके बेटे रितेश (5) की मौत हो गई जबकि अमर सिंह की पत्नी सुधा का घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है.

पुलिस ने मृतकों के शवों को ट्रक के नीचे से निकलवाया
वहीं दूसरी घटना में बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद इसी बेकाबू ट्रक ने भागने की फिराक में सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर गांव में एक ई-रिक्शा को रौंद दिया जिसमें 2 लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ई रिक्शा चालक पुजारी और गुड्डू सैतियापुर गांव के ही रहने वाले थे और अपने किसी काम से सांडी जा रहे थे, जैसे ही ई रिक्शा लेकर दोनों सड़क पर पहुंचे तभी बेकाबू ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और ई-रिक्शा ट्रक के नीचे ही दब गया.

UP Politics: बृजभूषण शरण सिंह सपा में होंगे शामिल? अखिलेश यादव और शिवपाल के इस दांव ने बढ़ाई हलचल

मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को ट्रक के नीचे से निकलवाया. अलग-अलग हादसों में पिता-पुत्र समेत चार की मौत के बाद एसपी राजेश द्विवेदी, एडिशनल एसपी नृपेंद्र ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश इलाकाई पुलिस को दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget