एक्सप्लोरर

Hardoi News: हरदोई में सिपाही से मारपीट और दांतों से कान काटने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, जानें- मामला?

Hardoi Crime News: सिपाही ने जब साइकिल स्टैंड संचालक को साथ चलने के लिए कहा तो उसने सिपाही की ही पिटाई शुरू कर दी. आरोपियों ने लात-घूंसों से उसे पीटा और कान काट लिया.

Hardoi Police: यूपी के हरदोई (Hardoi) में शिकायत की जांच करने गए कांस्टेबल (Constable) के साथ मारपीट और उसके कान काटने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सिपाही के साथ साइकिल स्टैंड चालक और उसके साथी ने मारपीट की थी, जिसके बाद उसका कान काट लिया. घायल सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. 

ये सनसनीखेज मामला थाना कोतवाली शहर इलाके में आरआर इंटर कॉलेज का है, जहां कोतवाली शहर में ड्यूटी पर तैनात सिपाही प्रिंस कुमार मारपीट के प्रकरण की जांच करने गए थे. पुलिस के मुताबिक आरआर इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र ने साइकिल स्टैंड संचालक रोशन लाल पर मारपीट का आरोप लगाया था. छात्र का आरोप था कि रुपये के लेनदेन को लेकर रोशनलाल ने उसके साथ मारपीट की है. जिसके बाद सिपाही प्रिंस आरआर इंटर कॉलेज गए थे. जब वो छात्र के साथ साइकिल स्टैंड संचालक के पास पहुंचे उनकी आरोपी से कहासुनी होने लगी. 

जानें क्या है पूरा मामला?

सिपाही ने जब साइकिल स्टैंड संचालक को साथ चलने के लिए कहा तो उसने सिपाही की ही पिटाई शुरू कर दी. आरोप है कि साइकिल स्टैंड संचालक ने सिपाही प्रिंस कुमार की लात घूंसों, डंडों से पिटाई की और मुंह से कान काट लिया. वारदात को अंजाम देकर साइकिल स्टैंड संचालक मौके से फरार हो गया. जिसके बाद सिपाही को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. पुलिस ने सिपाही प्रिंस कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

हरदोई अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने कहा कि एक मामले की जांच के लिए कोतवाली से आरक्षी प्रिंस कुमार आरआर इंटर कॉलेज पर जांच करने गये थे. जहां साइकिल स्टैंड के संचालक शिवम और महेंद्र पाल ने हाथापाई और मारपीट की थी. दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया, आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- BJP सांसद सुब्रत पाठक बोले- विकास दुबे नहीं बचा तो ये भी नहीं बचेंगे, अतीक अहमद की गाड़ी पलट जाए तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget