एक्सप्लोरर

हरदोई: साइकिल चोरी करते युवक को रंगे हाथों पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई

Hardoi News: हरदोई की इस घटना ने एक बार फिर भीड़तंत्र की मानसिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि स्थानीय लोग इसे सुरक्षा की दृष्टि से अपनी जागरूकता बता रहे हैं.

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में साइकिल चोरी की कोशिश कर रहे एक युवक को भीड़ ने रंगे हाथों पकड़ लिया. यह घटना कछौना थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर मोड़ के पास की है, जहां स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए चोर को मौके पर ही दबोच लिया. इसके बाद भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई की और उसे प्लास्टिक की रस्सी से बांधकर सड़क किनारे बैठा दिया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह एक युवक संदिग्ध हालात में एक दुकान के पास खड़ी साइकिल को उठाने की कोशिश कर रहा था. तभी कुछ स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और शोर मचाया. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने बिना देर किए आरोपी को पकड़ लिया. गुस्साई भीड़ ने पहले युवक को पीटा और फिर उसे प्लास्टिक की रस्सी से बांधकर सड़क किनारे बैठा दिया.

वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि युवक सड़क किनारे बैठा है और उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हैं. वीडियो में लोग उसे घेरकर खड़े नजर आ रहे हैं. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही पुलिस भी हरकत में आ गई है.

लखनऊ: स्पा सेंटर में छापा, थाईलैंड की छह महिलाएं बिना वीजा करती मिलीं काम

कछौना थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है और साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि क्या उसके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं. पुलिस का कहना है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी.

भीड़ द्वारा न्याय का चलन बन रहा चिंता का विषय
गौरतलब है कि देशभर में चोरी या अन्य छोटे अपराधों के मामलों में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर सजा देने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. हालांकि, कानून स्पष्ट रूप से कहता है कि किसी भी आरोपी को सजा देने का अधिकार केवल न्यायालय को है. ऐसे मामलों में पुलिस समय पर हस्तक्षेप करे और लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेने से बचे.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल
यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget