एक्सप्लोरर

लखनऊ: स्पा सेंटर में छापा, थाईलैंड की छह महिलाएं बिना वीजा करती मिलीं काम

घटना लखनऊ के साउथ ज़ोन क्षेत्र की है, जहां पुलिस की एक टीम ने रविवार को एक स्पा सेंटर पर छापा मारा.

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह थाई महिलाओं को हिरासत में लिया है. यह कार्रवाई तब की गई जब पुलिस को स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली. जांच के दौरान यह सामने आया कि ये सभी महिलाएं भारत में बिना किसी वैध वर्क या एम्प्लॉयमेंट वीजा के काम कर रही थीं.

घटना लखनऊ के साउथ ज़ोन क्षेत्र की है, जहां पुलिस की एक टीम ने रविवार को एक स्पा सेंटर पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान थाईलैंड की छह युवतियां वहां काम करती मिलीं. जब उनसे दस्तावेज़ मांगे गए तो उनके पास किसी भी तरह का वर्क वीजा नहीं मिला. इस पर पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

संचालक वाराणसी की रहने वाली, पुलिस कर रही पूछताछ
स्पा सेंटर की संचालक खुद मौके पर मौजूद नहीं थीं. पुलिस ने बताया कि वह वाराणसी की रहने वाली हैं और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है. साथ ही, स्पा सेंटर के मैनेजर के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है. डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि सभी थाई महिलाओं के पास वर्क परमिट नहीं था, इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

UP News: 'भड़काऊ' पोस्ट को LIKE करना अपराध है या नहीं? इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बताया

विदेशी महिलाओं की मौजूदगी पर गंभीर सवाल
इस घटना ने राजधानी लखनऊ में चल रहे कुछ स्पा सेंटरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह पहला मौका नहीं है जब किसी स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों या विदेशी महिलाओं की बिना वैध कागज़ात के मौजूदगी की बात सामने आई हो. इससे पहले भी देश के कई हिस्सों में ऐसे मामलों में कार्रवाई हो चुकी है, जिनमें स्पा और मसाज पार्लर की आड़ में गलत गतिविधियां चलती पाई गईं.

विदेशी नागरिकों के लिए वर्क वीजा अनिवार्य
भारत में किसी भी विदेशी नागरिक को अगर किसी व्यवसाय या नौकरी में हिस्सा लेना है, तो उसके लिए वर्क वीजा अनिवार्य होता है. नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लिया जा सकता है और डिपोर्ट भी किया जा सकता है. साथ ही, संस्थान या नियोक्ता पर भी कानूनी कार्रवाई होती है.

लखनऊ पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था की दृष्टि से अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह न सिर्फ अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में कदम है, बल्कि विदेशियों के अवैध रोजगार पर भी चेतावनी है. पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर की पूरी गतिविधियों की जांच की जा रही है और यदि कोई और अनियमितता मिलती है तो आगे भी सख्त कार्रवाई होगी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर की शर्त, लाइव कैमरों के सामने हो नार्को टेस्ट
अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर की शर्त, लाइव कैमरों के सामने हो नार्को टेस्ट
जामिया में विवादित नारों के पीछे नेहा बोरा-दिपके का हाथ, मौलाना साजिद रशीदी का आरोप
जामिया में विवादित नारों के पीछे नेहा बोरा-दिपके का हाथ, मौलाना साजिद रशीदी का आरोप
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget