एक्सप्लोरर

Hardoi News: हरदोई में आत्महत्या नहीं प्रेमी युवक की पीठ पर मारी गई थी गोली, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

UP News: हरदोई में जहां प्रेमी युवक की मौत को आत्महत्या बताया जा रहा था, असल में वो हत्या निकली. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पीठ पर गोली लगने से मौत होने का खुलासा किया गया है.

Hardoi News: हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र के खंदेरिया गांव में पांच दिन पहले प्रेमिका की चौखट पर प्रेमी ने कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद इस घटना में नया मोड़ आ गया है. युवक ने खुद को गोली नही मारी थी बल्कि उसकी हत्या प्रेमिका के घर वालों ने की थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासे के बाद मृतक के पिता ने तहरीर देकर युवक की प्रेमिका, उसके माता पिता और उसके चाचा पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रेमी की दो फिट दूर से गोली मारी गई थी, जो पीछे पीठ पर लगी थी और आगे सीने के पास से निकली थी. पुलिस इसको अभी तक आत्महत्या मानकर घटना की जांच कर रही थी पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने घटना को नया मोड़ दे दिया है और अब हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस नए सिरे से जांच कर रही है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मल्लावां थाना क्षेत्र के बाबटमऊ गांव निवासी दीपक की रिश्तेदारी होने के कारण अरवल थाना क्षेत्र के खंदेरिया गांव में अक्सर उसका आना जाना लगा रहता था, जिससे यहां की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया. जिसके बाद युवती के परिजन उसे लेकर हरियाणा राज्य के पानीपत चल गए थे, जहां से प्रेमी दीपक युवती को भगा कर ले गया था. प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों में आपसी सहमति होने के बाद प्रेमी के परिजनों ने युवती को उसके परिजनों को सौप दिया था. उसके बाद युवती के परिजन खंदेरिया गांव आ गए थे.

पांच दिन पहले दीपक प्रेमिका से मिलने के लिए मोटरसाइकिल से सवार होकर खंदेरिया गांव पहुंचा था. यहां उसकी गोली लगने से मौत हो गयी थी और वहीं पर तमंचा भी मिला था. परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बताया था कि युवक के द्वारा खुद ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली गयी है. पुलिस भी आत्महत्या मानकर पूरी घटना की जांच करने में जुटी थी. पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था. उधर मौके पर पहुंची फॉरेंसिक विभाग की टीम ने भी घटना की पूरी जांच पड़ताल की थी.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक को लगभग दो फीट की दूरी से सीने में गोली मारी गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट है कि दीपक ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी क्योंकि गोली लगी तो पीठ पर थी निकली सीने से बाहर थी जबकि परिजन और ग्रामीण युवक द्वारा सीने पर गोली मार कर आत्महत्या की बात कह रहे थे. एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद से पूरे घटना में नए सिरे से जांच पड़ताल की जा रही और मृतक के पिता की तहरीर पर प्रेमिका उसके माता पिता और चाचा को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है.

एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इंजरी है जिसमें उसे पीछे से गोली मारी गई है. मृतक के पिता ने चार लोगों को नामजद किया है, युवती के पिता चाचा मां समेत कुल चार लोग नामजद है उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है. 

ये भी पढ़ें:-

UP Politics: क्या अखिलेश यादव ने शुरू की समाजवादी पार्टी गठबंधन को मजबूत करने की कोशिश, सामने आयी ये तस्वीरें

UP Politics: आजम खान के बेटे ने सपा के प्रवक्ता को बताया हार का जिम्मेदार, कहा- बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget