एक्सप्लोरर

Hardoi Murder Case :युवक की हत्या का हुआ खुलासा, चोरी के तीन ई-रिक्शा और कार सहित जहरखुरानी गिरोह के तीन गिरफ्तार

गत 15 फरवरी को शाहाबाद हरदोई मार्ग पर युवक का जो शव मिला था उसकी हत्या जहरखुरानी गिरोह ने की थी. एसपी राजेश द्विवेदी ने इस मामले में गैंग के 3 बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद केस का खुलासा किया है.

Hardoi : हरदोई की स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीम के साथ कोतवाली देहात पुलिस ने एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी के तीन ई-रिक्शा, कार और ई-रिक्शा के.पार्ट्स भी बरामद किए हैं. ये लोग जहरखुरानी करके टप्पेबाजी व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. इन्हीं लोगों ने हरियांवा के रहने वाले एक युवक की लूट के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया था.

लूट के लिए की 15 फरवरी को की गई थी हत्या

घटना का खुलासा करते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया के 15 फरवरी को हरियांवा थाना क्षेत्र के लहरपुरवा निवासी अरुण कुमार ने एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें बताया था कि उनके भाई राहुल की हत्या कर शव को कोरिया के शाहाबाद हरदोई मार्ग पर डिवाइडर के किनारे फेंक दिया गया. उस शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया. इस हत्याकांड के खुलासे के लिए टीमों के साथ मुखबिरों को लगाया गया.

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर एक वैगन आर कार से इस वारदात को अंजाम देने के तथ्य प्रकाश में आए. इसी कड़ी में कोतवाली देहात पुलिस टीम जब वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में लगी थी तभी मुखबिर ने सूचना दी और बताया कि राहुल की हत्या से संबंधित वैगनआर कार ओमपुरी गांव से होते हुए नानक गंज झाला की ओर आ रही है. सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर लटूरिया बाबा मंदिर के पास वैगन आर कार को चेकिंग के दौरान रोका गया, इसमें दो लोग सवार थे.

नशीला पदार्थ पिलाकर देते थे लूट को अंजाम

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि कार में सवार दो व्यक्तियों में से पूछताछ में कार चालक का नाम रामनिवास व दूसरे ने अपना नाम गौरव कुमार  बताया. दोनों ने खुद को लोहिया नानक गंज ग्रंट कोतवाली देहात का निवासी बताया. इनकी जब तलाशी ली गई तो 700 रुपये और मृतक राहुल कुमार वर्मा के आधार कार्ड की छाया प्रति, 5 फोटो, एक मोबाइल फोन, पासबुक आदि बरामद किया गया. इन लोगों ने बताया कि अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वैगनआर कार से सवारियों को लेकर, ऑटो रिक्शा बुक करके सवारियों को नशीला पदार्थ पिलाकर टप्पेबाजी और लूट के साथ ई रिक्शा चोरी कर लेते थे. चुराए गए ई रिक्शा को झाला निवासी वीरेंद्र कुमार को बेच देते थे. इन लोगों ने बताया 14 फरवरी को रामनिवास अपने साथी के साथ मिलकर दुबग्गे से राहुल को लिफ्ट देने के बहाने वैगनआर कार में बैठा लिया था. कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया. जब राहुल बेहोश हो गया तो रामनिवास के अन्य साथियों राहुल का मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया और लूट लिया था.

होश में नहीं आता देखकर कर दी हत्या

बताया कि जब आधी रात तक राहुल को होश नहीं आया तो इन लोगों ने एक भट्ठे के पास पहुंचकर वहां पड़े ईट से उसकी कूचकर हत्या कर दी और शव को दुर्घटना का रूप देने के लिए सड़क पर फेंक दिया था. पूछताछ के दौरान लोगों ने बताया कि इन लोगों को  लोनार, कोतवाली देहात, बेनीगंज क्षेत्र से करीब आधा दर्जन से अधिक ई-रिक्शा चोरी कर वीरेंद्र के हाथ बेचे हैं. इनके बताए स्थान पर जब पुलिस पहुंची तो वीरेंद्र चोरी का ई-रिक्शा काट रहा था, उसने पुलिस देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. एसपी ने बताया कि सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ें :-Umesh Pal Murder: बूढ़ी आंखों के सामने बेटे उमेश पाल को गोलियों से कर दिया छलनी, चीखती रह गई बेबस मां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget