एक्सप्लोरर

UP News: 'विदेशी जमीन पर कुंठा निकाल रहे राहुल गांधी', मंत्री विश्वास सारंग का हमला, कहा-ट्रेन हादसे पर राजनीति ठीक नहीं

Hardoi News: मंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरा होने पर उपलब्धियां गिनाने आए थे. उन्होंने पीएम मोदी की शान में कसीदे गढ़े. विश्वास सारंग ने हिंदू दर्शन को हर समस्या का हल बताया.

UP Politics: हरदोई (Hardoi) पहुंचे मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas Sarang) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता विदेश की धरती पर भी राजनीतिक कुंठा निकालते हैं. उन्होंने राहुल गांधी के विदेश दौरे को देश तोड़नेवाला बताया. मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कन्हैया कुमार जैसे देश को तोड़नेवाले नेता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं. मंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरा होने पर उपलब्धियां गिनाने आए थे. उन्होंने पीएम मोदी की शान में कसीदे गढ़े. कहा कि बीजेपी सरकार देश को रामराज की तरफ ही ले जा रही है.

बीजेपी के मंत्री ने बताया हिंदू दर्शन को हर समस्या का हल

विश्व गुरू के रूप में देश को स्थापित करने का सपना नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं. निश्चित रूप से हिंदुस्तान विश्व गुरू बनने की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि हिंदू दर्शन को हर समस्या का हल बताया. विश्वास सारंग ने दावा किया कि विश्व शांति स्थापित करने, पर्यावरण संरक्षण में हिंदू दर्शन ही आगे है. मुख्तार अंसारी को सजा मिलने पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश या देश की बीजेपी सरकार ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया है. उत्तर प्रदेश में आन लोग सम्मान के साथ रह रहे हैं.

'मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून का राज स्थापित किया है. अपराधियों को जेल भेजने का श्रेय योगी आदित्यनाथ को जाता है. रेल दुर्घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना की सीबीआई से जांच कराने का स्वागत होना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस नेताओं के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि रेल दुर्घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. खरगे बताएं कि कांग्रेस शासनकाल में हादसे पर सरकार क्या करती थी.

Lok Sabha Elections: 'फिलहाल मैं अस्वस्थ्य हूं, चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं', लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले श्रीप्रकाश जायसवाल

लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी एकजुटता पर मंत्री ने चुटकी ली. उन्होंने कहा कि कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा भानुमति ने कुनबा जोड़ा हो रहा है. उन्होंने विपक्ष के नेतृत्व करने पर सवाल उठाए. राहुल गांधी की संसद सदस्यता चली गई. आम आदमी पार्टी के तीन-तीन मंत्री जेल में हैं. अरविंद केजरीवाल जेल जाने का इंतजार कर रहे हैं. नीतीश कुमार को पलटू राम कहा जाता है. उद्धव ठाकरे पहले नेता इकट्ठा कर लें, फिर उसके बाद विपक्ष की एकता की बात करें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget