एक्सप्लोरर

फेरों से पहले दूल्हे को प्रेमिका की आई याद, शादी वाला सात जन्म का वादा 7 मिनट में हुआ फेल

Hardoi News: उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुर बाईपास पावर हाउस के पास गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ आई बारात का स्वागत हुआ. दूल्हा-दुल्हन पक्ष की ओर से रस्म-अदायगी हुई.

UP News: हरदोई के माधौगंज कस्बे में बांगरमऊ से आई एक बारात में उस समय खलबली मच गई जब दूल्हे ने जयमाल के बाद शादी से इनकार कर दिया. दरअसल शादी से पहले ही उसको अपनी प्रेमिका याद आ गई तो उसने शादी से इनकार कर दिया और दुल्हन पक्ष को शादी पर खर्च हुए 9 लाख रुपये भी वापस कर दिए. इसके बाद बरात बिना दुल्हन के वापस चली गई. सात फेरों के लिए पहुंचे दूल्हे ने सभी के होश उड़ा दिए क्योंकि मंडप के नीचे दूल्हे ने जो फैसला सुनाया उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

दरअसल माधौगंज कस्बे के गेस्ट हाउस में शादी का कार्यक्रम चल रहा था. यहां मंडप के नीचे दूल्हा जब भांवरों के लिए पहुंचा तो उसको पूर्व प्रेमिका की याद आ गई. दूल्हे को उसकी प्रेमिका ने कहा था कि अगर उसने शादी की तो वह आत्महत्या कर लेगी. फिर क्या था दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया, द्वारचार, जयमाला कार्यक्रम होने के बाद ये खबर फैली तो हड़कंप मच गया. अंत में शादी का खर्च समेत तमाम उपहार आदि वापसी की शर्त पर समझौता हो गया और बारात बिना दुल्हन वापस लौट गई.

उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुर बाईपास पावर हाउस के पास गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ आई बारात का स्वागत हुआ. दूल्हा-दुल्हन पक्ष की ओर से रस्म-अदायगी हुई. द्वारचार से लेकर जयमाला कार्यक्रम भी हुआ, लड़की पक्ष के लोगों ने पहले से तय दान दहेज भी दिया. शादी के मंडप में आचार्य और दुल्हन पक्ष के लोग भांवर पड़ने के लिए तैयार थे कि तभी दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया. इससे दुल्हन और उसके परिजन सकते में पड़ गए.

शादी करता तो प्रेमिका आत्महत्या कर लेती

इस बीच घरातियों ने दूल्हे सहित उसके पिता, जीजा, मामा को गेस्ट हाउस से बाहर न जाने की हिदायत दी. फिर 112 डायल पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी गई. इस सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भी समझाया पर कोई असर नहीं हुआ. बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुर बाईपास पावर हाउस निवासी दूल्हा दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि उसे शादी से परहेज नहीं है. पूर्व प्रेमिका के चक्कर में उसने यह निर्णय लिया, दोस्तों ने बताया कि फोन पर उसकी प्रेमिका ने आगाह किया था कि यदि वह यह शादी करता है तो वह आत्महत्या कर लेगी.

दोनों पक्षों की आपस में हुई सुलह

इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष केके यादव ने बताया कि दूल्हे पक्ष के लोगों से पूछताछ की गई. दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली है, लड़की पक्ष तहरीर देता है तो कार्रवाई होगी.

अतीक अहमद का नाम लिए बिना अखिलेश यादव लोकसभा में बोले- किसने नहीं देखा कि टीवी पर चलते हुए...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
'99 चुनाव हार चुके हैं, आगे भी हारेंगे', राहुल गांधी के नेतृत्व पर बृजभूषण सिंह का निशाना
'99 चुनाव हार चुके हैं, आगे भी हारेंगे', राहुल गांधी के नेतृत्व पर बृजभूषण सिंह का निशाना
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget