एक्सप्लोरर

Hardoi Wall Collapsed: हरदोई में बारिश का कहर, अलग-अलग जगहों पर दीवार और छज्जा गिरने से तीन की मौत, चार घायल

Hardoi Balcony Collapsed: हरदोई के सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी ने बताया कि जिले में 122 मिमी बारिश हुई है. तीन स्थानों पर जनहानि के साथ तीन मवेशियों की भी दबकर मौत हुई है.

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) जिले में 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश अब आफत बन चुकी है. बारिश से घर और दीवार गिरने से अलग-अलग स्थान पर तीन लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा तीन बकरियों की भी मौत हुई है. वहीं छज्जा गिरने से चार लोग घायल हुए हैं. सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी (Prashant Tiwari) ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने बताया कि जिले में 122 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है.

ऐसे में हरदोई में बारिश से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं. शहर के साथ-साथ कई हिस्सों में जलजमाव से न सिर्फ जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं तीन लोगों और तीन बकरियों की जान भी चली गई है. बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम उमरौली निवासी शिव कुमार शास्त्री की दीवार गिर जाने के कारण उसके मलबे में दबकर मौत हो गई. इसके अलावा टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसरी में दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर 40 साल की महिला आशा देवी की भी मौत हो गई.

दीवार गिरने से बुजुर्ग किसान की मौत

दूसरी तरफ बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम अंटा मजरा महरी निवासी 80 साल के गजराज के ऊपर बारिश के कारण गांव निवासी जवाहर की दीवार गिर गई. इससे मलबे में दबकर बुजुर्ग किसान गजराज की मौत हो गई. वहीं शाहाबाद क्षेत्र के रामपुर हृदय गांव में एक दुकान का छज्जा गिर गया. छज्जा गिरने से उसके नीचे बैठे गांव के रहने वाले शारदा बक्श 50 साल, सुकांति 12 साल और नन्ही 13 साल दुकान पर सामान लेने गए थे, जो घायल हो गए. सभी घायलों को एंबुलेंस की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

नुकसान का कराया गया आकलन

सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी ने बताया कि जिले में 122 मिमी बारिश हुई है. तीन स्थानों पर जनहानि के साथ तीन मवेशियों की भी दबकर मौत हुई है. उन्होंने बताया कि सभी स्थानों पर राजस्व टीम भेज कर निरीक्षण और नुकसान का आकलन कराया गया है. इसके साथ ही जिन लोगों के घरों में मौत हुई है, ऐसे परिवारों को शासन के दौरान अनुमन्य सहायता राशि भी शीघ्र ही उपलब्ध कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी में सड़कों को लेकर CM योगी सख्त, बोले- 'हर रोड की पांच साल हो गारंटी, माफियाओं को ठेके से रखें दूर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget