एक्सप्लोरर

हरदोई में बीजेपी बूथ अध्यक्ष का तालाब के पास मिला शव, 8 दिन से थे लापता, इलाके में दहशत

UP News: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में आठ दिन से लापता भाजपा बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र पाण्डेय का शव तालाब के पास से बरामद हुआ है. पुलिस ने मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है.

उत्तर प्रदेश के हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में आठ दिन से लापता भाजपा बूथ अध्यक्ष का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है. मोहल्ला खलील निवासी बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र उर्फ गौरी का क्षत-विक्षित शव शुक्रवार को नीमचबाड़ी तालाब के पास बरामद हुआ.

शव मिलने की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों में आक्रोश फैल गया. आरोप है कि कोतवाल ने परिजनों से अभद्रता की जिसके बाद माहौल बिगड़ गया. मामले की जानकारी पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी मौके पर पहुंची. उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

दरअसल, एक सप्ताह पूर्व बीते बृहस्पतिवार को शैलेन्द्र अपने दोस्त पिंटू वर्मा निवासी जंगलिया को साथ लेकर मोहल्ला गढ़ी स्थित बियर बार गए थे, जहां शैलेंद्र की कुछ लोगों से मारपीट हुई थी. इसके बाद से भाजपा बूथ अध्यक्ष लापता हो गए थे और मोबाइल बंद हो गया था.

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

इस मामले में परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस चार टीम बनाकर तलाश कर रही थी. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी. शुक्रवार को तालाब में शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गए.

गुस्साए परिजनों की पुलिस से झड़प भी हो गई. परिजन पुलिस की लापरवाह कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

मंत्री रजनी तिवारी ने दिया मदद का आश्वासन

घटना की सूचना पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि घटना दुखद है, हम सब परिवार के साथ हैं जो भी तथ्य सामने आएंगे और इस घटना में जो भी दोषी होगा कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत है दो नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget