एक्सप्लोरर

Hardoi News: गणेश विसर्जन के दौरान युवती से हुई छेड़छाड़, नाबालिग पीड़िता ने की खुदकुशी की कोशिश

UP News: हरदोई के एएसपी दुर्गेश सिंह का कहना है कि लड़की के साथ छेड़छाड़ की जानकारी मिली है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है, केस दर्ज कर लिया गया है.

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार द्वारा मिशन शक्ति (Mission Shakti) अभियान चलाया जा रहा है. महिलाओं और छात्राओं को जागरूक भी किया जा रहा है लेकिन उसके बाद भी महिलाओं से संबंधित अपराध रूकने के नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला हरदोई (Hardoi) जिले का सामने आया है यहां विसर्जन यात्रा के दौरान एक समुदाय विशेष के युवकों द्वारा किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई. इस घटना से आहत होकर किशोरी ने खुदकुशी का प्रयास किया.किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां से उसे गंभीर हालत में हरदोई मेडिकल कॉलेज भेजा गया.

सीओ हरियांवा ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जांच पड़ताल की और बयान दर्ज किए. किशोरी की हालत नाजुक देखते हुए उसको लखनऊ रेफर किया गया है. यह मामला पिहानी कोतवाली क्षेत्र का है यहां की रहने वाली एक किशोरी ने अपने घर में फंदे से टंगकर खुदकुशी की कोशिश की. घटना के समय उसकी मां घर में मौजूद थी. मां ने जब बेटी को फांसी के फंदे पर लटकता देखा तो कमरे में पहुंची और शोर मचाया. शोर शराबा सुनकर परिजन और अन्य लोग मौके पर आ गए. सभी ने किशोरी को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी लेकर गए. यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को हरदोई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया.

छेड़छाड़ से आहत होकर उठाया यह कदम
मेडिकल कॉलेज में किशोरी का उपचार किया गया. मामले की सूचना पाकर सीओ हरियांवा शिल्पा कुमारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचीं. उन्होंने किशोरी का हाल-चाल लिया और परिजनों से घटना की जानकारी ली. किशोरी की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है. बताया गया है कि सोमवार को गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा किशोरी के साथ छेड़खानी की गई थी. एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें-  Sanatan Dharma: 'देश को लेकर गौरव महसूस कर रहे सनातन धर्म के लोग', विवाद के बीच बोले CM योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget