एक्सप्लोरर

Hardoi News: हरदोई में पुलिस के ऑपरेशन सुरंग में फंसे 5 शातिर चोर, दिन में रेकी, रात में करते थे चोरी

एसपी के मुताबिक पूछताछ के दौरान इन लोगों ने स्वीकार किया कि यह महिलाएं घरों में रेकी करती थी इनके पुरुष फलों आदि के ठेले लगा कर दिन में रोजगार करते थे और रात को चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे.

Hardoi News: हरदोई (Hardoi) की बिलग्राम पुलिस ने सर्विलांस और एसओजी टीम की मदद से एसपी के द्वारा चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन सुरंग के तहत पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो पति पत्नी शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से लगभग 10 लाख रुपये का चोरी का माल अवैध असलहे भी बरामद किये हैं. एसपी के मुताबिक महिलाएं दिन के समय रेकी करती थी और पुरुष फलों आदि के ठेले लगाकर दिन का गुजारा कर रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. एसपी ने इस पूरे खुलासे के लिए पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम भी दिया है. पुलिस ने जनपद के कई स्थानों से हुई 8 चोरियों का खुलासा किया है.

मामले का खुलासा करते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जनपद में इस समय नकबजनी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही थी और बिलग्राम क्षेत्र में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया गया था. ऐसे में इन घटनाओं के सफल अनावरण के लिए जिले में अभियान ऑपरेशन सुरंग चलाया जा रहा है. अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान ऑपरेशन सुरंग के तहत सीओ बिलग्राम के कुशल नेतृत्व में बिलग्राम पुलिस द्वारा 5 शातिरों को गिरफ्तार किया गया जिनमे 3 पुरुष व दो महिलाएं भी शामिल हैं. 

पुलिस ने इनके कब्जे से 21 सोने व 39 चांदी की जेवर के साथ एलईडी टीवी अवैध असलहा भी बरामद किए हैं. एसपी ने बताया कि बिलग्राम पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति वाहन की तलाश में मौजूद थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चोरों का एक फैक्ट्री गिरोह गुलाब बाड़ी तिराहे के निकट मौजूद है. मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर मौजूद लोगों को पकड़ लिया गया जिनके पास से तलाशी ली गई तो तमाम सारी सामग्री बरामद हुई है जिनमें तीन तमंचे कारतूस भी शामिल हैं.

पकड़े गए चोरों में दो लोगों का आपराधिक इतिहास
एसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने अपने नाम धर्मेंद्र उर्फ रजनीश इसकी पत्नी पारुल निवासी धियर महोलिया कोतवाली शहर, गौतम पुत्र रामसनेही इसकी पत्नी रोली निवासी रफैयतगंज थाना बिलग्राम व सर्वेश उर्फ राम किशोर निवासी अरुआ थाना हरियावा बताया. एसपी ने बताया धर्मेंद्र उर्फ रजनीश का अपराधिक इतिहास है उसके विरुद्ध 8 और इसी प्रकार सर्वेश उर्फ रामकिशोर का भी अपराधिक इतिहास है और उसके विरुद्ध 11 मुकदमे पंजीकृत हैं. इसके साथ ही पारुल के विरुद्ध भी एक मुकदमा पंजीकृत है.

UP BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बिगड़े बोल, कहा- 'स्वामी प्रसाद मौर्य विक्षिप्त हैं', अखिलेश यादव पर लगाया ये आरोप

एसपी के मुताबिक पूछताछ के दौरान इन लोगों ने स्वीकार किया कि यह महिलाएं घरों में रेकी करती थी इनके पुरुष फलों आदि के ठेले लगा कर दिन में रोजगार करते थे और रात को चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. एसपी ने बताया इस पूरे मामले में अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget