एक्सप्लोरर

'कांग्रेस में शामिल होने से पहले मिला था बड़ा ऑफर लेकिन...', हरक सिंह रावत का चौंकाने वाला दावा

Dehradun News: हरक सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 2022 में बीजेपी से बाहर होने से पहले अमित शाह ने मुझसे संपर्क किया और मुझे तीन विधानसभा सीटों का प्रस्ताव दिया.

उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रावत ने दावा किया है कि 2022 में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल होने से पहले अमित शाह ने उन्हें तीन विधानसभा सीटों का प्रस्ताव दिया था. यह दावा ऐसे समय में आया है जब रावत लगातार बीजेपी  नेताओं पर विभिन्न आरोप लगाते रहे हैं.

दरअसल, हरक सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा, " साल 2022 में बीजेपी से बाहर होने से पहले अमित शाह ने मुझसे संपर्क किया और मुझे तीन विधानसभा सीटों का प्रस्ताव दिया. उन्होंने कहा कि अगर मैं बीजेपी में रहता तो मुझे इन सीटों पर टिकट दिया जाएगा. लेकिन इसके साथ ही कहा गया कि अगर मैं इन शर्तों पर सहमत नहीं होता, तो मुझे और मेरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे." रावत के मुताबिक उन्होंने इन प्रस्तावों को ठुकरा दिया और आखिरकार बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए.

2022 में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल होना

हरक सिंह रावत 2022 में BJP से निष्कासित होने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे. उस समय उनकी बेटी-दामाद को भी कांग्रेस ने टिकट दिया था, लेकिन वे चुनाव हार गए. रावत ने कहा कि मैंने बीजेपी में रहते हुए कई मुद्दों पर आवाज उठाई, लेकिन पार्टी ने मेरी बात नहीं सुनी. अमित शाह का प्रस्ताव मेरे लिए असहनीय थी, इसलिए मैंने कांग्रेस का रास्ता चुना.

पहले भी बीजेपी के खिलाफ दिया बयान

हरक सिंह रावत इससे पहले भी बीजेपी नेताओं पर विभिन्न आरोप लगा चुके हैं. उन्होंने दावा किया था कि बीजेपी ने उत्तराखंड में-खनन से प्राप्त धन को गलत तरीके से इस्तेमाल किया और पार्टी के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) बनाए. रावत ने कहा कि अगर ईडी (ED) निष्पक्ष जांच करे, तो कई बीजेपी  नेता दोषी पाए जाएंगे.

बीजेपी की प्रतिक्रिया

बीजेपी नेताओं ने हरक सिंह रावत के आरोपों को खारिज किया है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हरक सिंह रावत लगातार बीजेपी पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. अगर उनके पास कोई सबूत है, तो वे इसे अदालत में पेश करें. मीडिया में बयानबाजी से कुछ नहीं होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget