एक्सप्लोरर

Hapur News: इस एनकाउंटर के बाद हापुड़ पुलिस की सोशल मीडिया फजीहत, यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

UP News: प्रज्वल कुमार नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा है कि यूपी की ठांय- ठांय पुलिस का कैमरामैन ठीक नहीं है. नौसिखिया लग रहा है. फोटोशूट के दौरान कैमरा, लाइट और किरदारों में समन्वय नहीं बन पा रहा.

Hapur News: यूपी के हापुड़ (Hapur) में बाबूगढ़ थाना पुलिस और गौतस्कर बदमाशों में सोमवार को हुई मुठभेड़ ने हापुड़ पुलिस के लिए फजीहत खड़ी कर दी है. फजीहत इसलिए हो रही है, क्योंकि मुठभेड़ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है  जिसमें वीडियो बनाते समय कहा जा रहा है कि पिस्टल दूसरे हाथ में पकड़ो और लाइट को सही से मारो. 11 सेकंड के वायरल हो रहे इस वीडियो में किसी पुलिसकर्मी के द्वारा पिस्टल दूसरे हाथ में पकड़ो कहे जाने के बाद साफ दिख रहा है कि दरोगा अपनी पिस्टल निकालकर दूसरे हाथ में पकड़ रहे हैं  और लाइट का फोकस भी पुलिसकर्मियों और बदमाशों की तरफ किया जा रहा है.

वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर यूजर्स यूपी पुलिस को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं. प्रज्जवल कुमार यादव नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा है कि यूपी की ठांय- ठांय पुलिस का कैमरामैन ठीक नहीं है. नौसिखिया लग रहा है. हापुड़ में एनकाउंटर के बाद फोटोशूट के दौरान कैमरा, लाइट और किरदारों में समन्वय नहीं बन पा रहा. वहीं, कई और भी यूजर्स ने इसी तरह की पोस्ट की है.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि हापुड़ में बाबूगढ़ थाना पुलिस और बदमाशों के बीच हर दूसरे दिन मुठभेड़ हो रही है. बीते 15 दिनों में पुलिस अब तक कई मुठभेड़ बदमाशों से कर चुकी है. हापुड़ के बाबूगढ़ में बीते दो दिन लगातार खेतों में गौकशी की कईं घटनाएं सामने आई जिसके बाद अलर्ट हुई पुलिस ने तीसरे दिन मुठभेड़ कर दो गौतस्करों को घायल अवस्था मे  गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के  पैर में  गोली लगी है. जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


Hapur News: इस एनकाउंटर के बाद हापुड़ पुलिस की सोशल मीडिया फजीहत, यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

हापुड़ डीएसपी अशोक सिसौदिया ने बताया था कि पुलिस ने दो आरोपियों राशिद और आमिर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में घायल हुए हैं. आरोपियों के पास से पिकअप, दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए हैं. अभियुक्तों के दो साथी फरार होने में कामयाब रहे.

यह भी पढ़ें:-

Umesh Pal Murder: क्या बरेली जेल में रची गई उमेश पाल हत्याकांड की साजिश? अतीक अहमद के भाई अशरफ पर गहराया शक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget