एक्सप्लोरर

Hapur: 'मैं अपने गुनाहों की...' पनीर लदी पिकअप लूटकर भाग रहे लुटेरों को पुलिस ने दबोचा, फिर यूं गिड़गिड़ाने लगा आरोपी

Hapur Crime News: हापुड़ में लुटेरों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति से पनीर लदी पिकअप गाड़ी लूट ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई और जाल बिछा कर आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया.

Hapur News Today: उत्तर प्रदेश पुलिस अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक्शन मोड में है. इसका असर भी जमीनी स्तर पर दिखाई पड़ा रहा है. इसी तरह के एक मामले में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे लुटेरों का जब यूपी पुलिस से सामने हुआ तो वह भी अपने अपराधों की माफी मांगते नजर आए. 

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र का है. बहादुरगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लुटेरे पनीर से भरी एक मैक्स पिकअप गाड़ी को लूटकर गढ़मुक्तेश्वर की ओर भाग रहे हैं. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लुटेरों को घेर लिया. 

लुटेरों ने पुलिस पर की फायरिंग
पिकअप लूट कर भाग लुटेरे जैसे ही लवाड़ा नहर पर पहुंचें तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया. यह देखकर लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी अपना बचाव में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग के दौरान एक गोली लुटेरे के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने बल प्रयोग कर एक और लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो लुटेरे मौके से फरार हो गये. 

गिरफ्तार लुटेरे पुलिस को देखकर अपने अपराधों की माफी मांगने लगे. लुटेरों ने कहा, "मैं अपने गुनाहों की माफी मांगता हूं. आगे से यह गलती मुझसे कभी नहीं होगी. इन लोगों की बातों में आकर मैं गलत फंस गया." बताया जा रहा है कि पुलिस की गोली पैर में लगते ही लुटेरे घुटनों के बल पर आकर माफी मांगते हुए दिखाई पड़े. 

पुलिस ने क्या कहा?
सीओ गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह ने बताया कि थाना बहादुरगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि यशपाल निवासी सदरपुर की पनीर से भरी हुई पिकअप को लुटेरे लूट कर भाग रहे हैं. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और पलवाड़ा नहर पर सामने से आती गाड़ी को रोकने की कोशिश की. इस पर लुटेरों ने गाड़ी से निकलकर पुलिस पर फायरिंग कर दी. 

गढ़मुक्तेश्वर सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी गोलियां चलाई गईं. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली एक बदमाश राहुल पुत्र प्रेमपाल के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया. जबकि एक अन्य बदमाश श्रवण पुत्र मूलचंद को पुलिस ने बल प्रयोग कर दबोच लिया. 

पिकअप गाड़ी और हथियार बरामद
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो अन्य बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहे. उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटी गई पिकअप गाड़ी, दो तमंचे, दो कारतूस और दो खोखे बरामद किये हैं. फरार हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है. 

पुलिस की गोली लगने से घायल लुटेरे राहुल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, इस दौरान वह लंगड़ाते हुए अपने गुनाहों की यूपी पुलिस से माफी मांगता हुआ दिखाई दिया. लुटेरे राहुल ने कहा कि उससे आगे से ऐसी गलती कभी नहीं होगी. कुछ लोगों की बातों में आकर वह यहां गलत फंस गया है. बाद में पुलिस उसे गाड़ी में बैठाकर अस्पताल ले गई और दूसरे बदमाश को जेल भेज दिया. 

(हापुड़ से विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: वक्फ की जमीन पर बन रही संभल में पुलिस चौकी? ओवैसी के दावे से पहले प्रशासन ने दिया था ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget