एक्सप्लोरर

Hapur News: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, 25 लाख रुपए हड़पने के लिए किया था मर्डर

UP News: हापुड़ पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अब पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. आरोपियों ने उधार के 25 लाख हड़पने के लिए हत्या की थी.

Hapur Murder Case: यूपी के जनपद हापुड़ में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि, हत्या के आरोपियों ने 25 लाख रुपये हड़पने की लालच में पहले प्रॉपर्टी डीलर की गला दबाकर हत्या की. आरोपियों ने हत्या के बाद शव को पिलखुवा धौलाना मार्ग स्थित खेत में फेंक दिया. पुलिस ने हत्या के आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक गमछा व एक मोबाइल बरामद किया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा निवासी बलबीर सिंह उम्र 52 वर्ष प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था. बताया जा रहा है कि बलवीर सिंह 19 जनवरी को अपने घर से किसी काम से गया था फिर वापस लौटकर नहीं आया. पारिवार वालों ने बलवीर सिंह के अपहरण की आशंका जताते हुए थाना कपूरपुर पुलिस से शिकायत की थी. जिसके बाद पुलिस ने बलवीर के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर उसकी तलाश करनी शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर के मोबाइल की आखिरी लोकेशन बुलंदशहर के गुलावठी कि आई थी. 

उधार पैसे हड़पने के लिए की थी हत्या
पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के साथ-साथ लोकेशन को ट्रेस किया, तो पारपा गांव के ही रोहताश उसके सगे भाई सोनू और अन्य सह अभियुक्त साजिद वह एक अन्य का नाम सामने आया. पुलिस ने रोहताश और साजिद को अपनी हिरासत में लेकर जब बलवीर सिंह के बारे में सख्ती से पूछताछ की. पुलिस को रोहताश ने बताया कि वह उसके साथ प्रॉपर्टी का व्यापार करता था. बलबीर सिंह के उस पर 25 लाख रुपए बकाया थे, जिसका बलवीर सिंह लगातार तगादा कर रहा था. रुपए न लौटाने पड़े इसी के लालच में रोहताश ने अपने सगे भाई सोनू और उसकी ई-रिक्शा की एजेंसी पर काम करने वाली साजिद व एक अन्य अभियुक्त के साथ मिलकर बलवीर सिंह को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई.

19 जनवरी की शाम को चारों ने बलवीर को रुपए देने के बहाने बुलंदशहर के गुलावठी स्थित रोहताश की ई-रिक्शा की दुकान पर बुलाया, जहां से उसे कार में बैठाकर हापुड़-पिलखुवा के बीच मार्ग पर ले गए और रास्ते में ही बलवीर सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने उसके शव को नाले में फेंक दिया. पुलिस ने दो आरोपी रोहताश और साजिद को गिरफ्तार करने के बाद उनकी निशानदेही पर बलवीर सिंह के शव को हापुड़-पिलखुवा मार्ग स्थित नाले से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

हत्या के दो आरोपी अभी चल रहे हैं फरार
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि बलवीर सिंह हत्याकांड में अभी दो अभियुक्त फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है. पुलिस ने पकड़े गए दोनों हत्या के आरोपी रोहताश और साजिद की निशानदेही पर बलवीर की हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एएसपी ने बताया कि साजिद ने रोहताश से ई रिक्शा खरीदा था, जिसका पैसा रोहताश ने नहीं लिया था और इसी का एहसान चुकाने के लिए साजिद ने बलवीर की हत्या में रोहताश का साथ दिया. पुलिस अभी दो अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है.

(विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Jhansi News: झांसी में नवजात को लेकर घंटों दर-दर भटकता रहा पिता, वेंटिलेटर ना मिलने से एंबुलेंस में मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget