एक्सप्लोरर

Hapur News: पहले दिल्ली से बुक की कैब, फिर ड्राइवर को लूटकर उतारा मौत के घाट, अब पुलिस ने दो को पकड़ा

UP News: पुलिस ने महिला सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है. साथ ही इनके पास से मृतक से लूटी गई कार, मृतक का एटीएम, आधार कार्ड सहित साथ ही मृतक का ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद किया है.

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) की थाना पिलखुवा पुलिस और एसओजी ने एक ब्लाइंड मर्डर और लूट की घटना का खुलासा किया है. पुलिस ने एक महिला सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है. साथ ही इनके पास से मृतक से लूटी गई कार, मृतक का एटीएम, आधार कार्ड सहित साथ ही मृतक का ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद किया है. आरोपियों से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक कड़ा और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि 5 अक्टूबर को थानां पिलखुवा छेत्र के जंगल मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जब पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान जयभगवान निवासी दिल्ली के रुप में हुई थी जो गाड़ी चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. इन दोनों शातिर आरोपियों ने जयभगवान की कार को दिल्ली से बुक किया था और मृतक की गाड़ी को रास्ते मे लूटने के इरादे से इन दोनों ने जयभगवान की हत्या कर दी और उसकी कार को लूट कर उसके शव को जंगल मे फेंक कर फरार हो गए. 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
मृतक का शव मिलने के बाद जब पुलिस ने इस सारे मामले में जांच की तो यह ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी महज पुलिस ने 20 से 25 दिन के अंदर ही सुलझा ली जिसमें पुलिस ने थाना पिलखुवा क्षेत्र के कावी गांव के ही रहने वाले तरुण शर्मा को गिरफ्तार किया है. साथ ही इसकी दूसरी साथी राजबाला उर्फ प्रिया जो कि मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के शाहपुर नई आबादी की रहने वाली है, इसको भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से हत्या कर लूटी गई कार, मृतक के दस्तावेज, एक एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, दो मोबाइल फ़ोन और घटना में इस्तेमाल एक कड़ा भी बरामद किया है.

एएसपी हापुड़ मुकेश चंद्र मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के साथ-साथ उस मृतक की कार भी लूट ली गई थी. दोनों आरोपियों तरुण शर्मा और राजबाला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है, उनकी निशानदेही से लूटी गई कार भी बरामद की गई है और मृतक के निजी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. इन लोगों ने दिल्ली से कार बुक करके और रास्ते में इसकी हत्या करके शव को ठिकाने लगाने के लिए फेंक दिया था और कार को लूट कर ले गए थे. 

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: अब पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी में BJP, वोटर्स को साधने की कवायद तेज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget