एक्सप्लोरर

Watch: हापुड़ में NDRF को मिली सफलता, 60 फीट गहरे बोरवेल से निकाला गया मासूम बच्चा, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश में एनडीआरएफ की सतर्कता और सही समय पर कार्रवाई करने के कारण एक मासूम बच्चे की जान बच गई. चार वर्षीय मासूम की जान बचाने पर स्थानीय लोगों टीम की सराहना कर रहे हैं.

UP News: हापुड़ (Hapur) में एक चार वर्षीय मूक-बधिर बच्चा करीब 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था. बच्चे को बचाने के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की टीम जुटी हुई थी. अब उस बच्चे को बचा लिया गया है. इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें बच्चे को स्ट्रेचर पर रेस्क्यू टीम ले जा रही है. उसे ऑक्सीजन दिया जा रहा है. बोरवेल संकरा होने के कारण राहत कार्य (Rescue Operation) में बाधा आ रही थी लेकिन रेस्क्यू टीम आखिरकार बच्चे को निकालने में सफल रही है. बच्चे को अस्पताल ले जाया जा रहा है. 

यह घटना मोहल्ला फूल गढ़ी की है. घटना की जानकारी मिलने के आधे घंटे बाद स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ टीम राहत अभियान में जुट गई थी. बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी. उधर, रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले बच्चे तक ऑक्सीजन और दूध की बॉटल पहुंचाई. बच्चा मूक-बधिर था तो कोई जवाब नहीं दे पा रहा था. हालांकि उसके लगातार रोने की आवाज आ रही थी.

ऐसे चला पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन

स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका का एक ट्यूबवेल 10 साल पहले बंद हो गया था और जिसके खराब बोरवेल में बच्चा गिर गया था. बच्चा जिस बोरवेल में गिरा था वह एक कमरे के अंदर था और वहां तक पहुंचने का रास्ता बहुत छोटा था. हालांकि रेस्क्यू टीम ने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए बच्चे को बाहर निकाल लिया. वहीं, राहत अभियान को लेकर एसपी दीपक कुमार ने बताया, 'मूक-बधिर बच्चा बोरवेल में गिर गया था. जैसे ही पता चला उसके आधे घंटे के अंदर एनडीआरएफ और प्रशासन की टीम बचाने के लिए वहां पहुंच गई थी.'

ये भी पढ़ें -

Azamgarh News: पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, चोरी की मोटरसाइकिल सहित अवैध हथियार बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget