एक्सप्लोरर

हापुड़ में जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने हाईवे किया जाम, मौके पर पहुंची पुलिस

Hapur News: हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित भीमनगर इलाके में इन दिनों यहां रहने वाले लोग जल भराव के कारण काफी परेशान हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों की साफ सफाई न होने के कारण जलभराव की समस्या है.

UP News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में रविवार (25 मई) की सुबह भीम नगर इलाके में रहने वाले लोग जलभराव की समस्या को लेकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और उन्होंने दिल्ली लखनऊ हाईवे एनएच 9 पर बांस बल्लियां लगाकर जाम लगा दिया. काफी संख्या में एकत्रित हुई महिलाओं का कहना था कि यहां बिन बारिश के भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है और बारिश होने के बाद हाल बेहाल हो जाता है. 

महिलाओं ने कहा कि सड़क पर भरा गंदा पानी घरों में घुसने लगता है और लोगों व स्कूल जाने वाले बच्चों को गंदे पानी में होकर गुजरना पड़ता है. हाईवे पर जाम लगाने की सूचना मिलते ही देहात पुलिस और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे. पुलिस के अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया. 

बता दें की हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित भीमनगर इलाके में इन दिनों यहां रहने वाले लोग जल भराव के कारण काफी परेशान हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों की साफ सफाई न होने के कारण जलभराव की समस्या यहां बिन बारिश के भी रहती है और हल्की-फुल्की बारिश होने पर सड़क पर भरा गंदा पानी उनके घरों में घुसने लगता है. कई बार अधिकारियों से नाले और इलाके की साफ सफाई को लेकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई भी ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं. 

रविवार की सुबह इलाके की महिलाएं और पुरुष काफी संख्या में इकट्ठे हो गए और उन्होंने दिल्ली लखनऊ हाईवे एनएच 9 पर वाहनों को आड़ा तिरछा लगाकर और बांस से जाम लगा दिया. जाम लगने की वजह से हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई. लोगों के हंगामे की जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन को हुई तो मौके पर सीओ सिटी जितेंद्र कुमार और देहात थाने की पुलिस पहुंच गई. स्थानीय लोगों से पुलिस की काफी जद्दोजहद हुई और बाद में अधिकारियों के जलभराव की समस्या का समाधान जल्द ही कराए जाने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद जाम को खोला गया. 

Input By : हापुड़ से विपिन शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget