एक्सप्लोरर

हापुड़: 1 हजार रुपये के लिए दोस्त ने बर्फ तोड़ने वाले औजार से ली युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार

UP News: हापुड़ में मात्र 1000 रुपये के लिए युवक ने शराब के नशे में अपने ही दोस्त को बर्फ तोड़ने वाले सुए से लहूलुहान कर दिया. पूरी घटना हापुड़ पिलखुवा थाने की है. आरोपी युवक पुलिस के गिरफ्त में है.

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में दो दोस्तों की एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक युवक ने महज 1 हजार रुपये के लिए अपने ही दोस्त का बर्फ तोड़ने वाले सुए से वार कर कत्ल कर दिया. बताया जा रहा है कि दोस्त ने पहले युवक के साथ जमकर शराब पी, उसके बाद एक हजार रुपये के लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद युवक ने दोस्त पर सुए से वार करते हुए उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया. 

इसके बाद युवक अपने दोस्त को खून से लथपथ हालत में मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. घटना की जानकारी किसी तरह युवक के परिजनों को हुई, तो वह मौके पर पहुंचे. परिजनों को देखकर युवक ने अपनी आखिरी सांस लेने से पहले हत्यारे दोस्त का नाम उगल दिया. इस घटना के बाद पुलिस ने युवक की मौत से पहले लिए गए दोस्त के नाम की वीडियो देखकर दगाबाज दोस्त को गिरफ्तार कर लिया और जब उसने अपने दोस्त की मौत की गुत्थी से पर्दा उठाया, तो पुलिस ने हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे जेल भेज दिया. 

मामले में हापुड़ एएसपी ने क्या बोला?
हापुड़ के एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मंगलवार की शाम को पिलखुवा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आर्यनगर निवासी अजय निमेश नाम का युवक लहूलुहान अवस्था में है. इस पर पुलिस ने उसे उपचार के लिए पिलखुवा स्थित एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां युवक की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक युवक अजय निमेश के पिता मदनपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा ई-रिक्शा चलाकर अपना व परिवार का भरण-पोषण करता था. बीती रात को एक दूसरा ई-रिक्शा चालक अजय को गंभीर हालत में घर लेकर पहुंचा. परिवार के लोगों ने जब अजय से पूछताछ की, तो उसने बताया कि छोटा पबला निवासी ई-रिक्शा चालक टिंकू पुत्र जगपाल निवासी ग्राम पीपलवंदपुर थाना पिलखुवा ने उसके ऊपर जानलेवा हमला किया है. जिसके बाद अजय निमेष की मौत हो गई. 

एएसपी हापुड़ विनीत भटनागर ने बताया कि युवक द्वारा अपनी आखिरी सांस से पहले लिए गए आरोपी युवक के नाम की वीडियो जब पुलिस ने देखी, तो ई रिक्शा चालक टिंकू को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में टिंकू ने बताया कि मात्र 1 हजार रूपये के लेन-देन को लेकर उसका विवाद हुआ था. विवाद से पहले दोनों ने मिलकर शराब पी थी, जिसके बाद उसने सुए से अजय निमेष को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. पुलिस ने आरोपी हत्यारे दोस्त टिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अन्य दो युवकों के भी नाम सामने आने पर पुलिस उनसे भी पूछताछ करने में जुटी हुई है. 

(हापुड़ से विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-तहव्वुर राणा के भारत आने से क्या होगा? बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कर दिया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget