एक्सप्लोरर

हापुड़ में शिक्षा के मंदिर में बच्चों से कराई मजदूरी, वीडियो वायरल होने पर शुरू हुई जांच

UP News: हापुड़ में शिक्षा के मंदिर में बच्चों से मजदूरी कराने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में बच्चे ट्रैक्टर से ईंटें उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं.

Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में अगर सरकारी स्कूलों का शिक्षा मॉडल देखना है, तो इन तस्वीरों को जरा गौर से देख लीजिए. इन तस्वीरों को देखकर आप समझ जाएंगे कि यहां पढ़ने आने वाले छात्रों को डॉक्टर और इंजीनियर बनाने की जगह उन्हें लेबर के लिए (यानि मजदूरी के लिए) तैयार किया जा रहा है. लाइन से लगे स्कूली छात्र ट्रैक्टर से एक-एक कर ईंटें उतार रहे हैं और एक-दूसरे को पास कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शिवगढ़ी का है. स्थानीय लोगों ने जब स्कूली छात्रों को पढ़ाई करने की बजाए, ईंटें ढ़ोते हुए देखा तो इसकी वीडियो बनाकर विरोध शुरू कर दिया. स्कूल से बाहर आईं मैडम ने अपनी गलती मानने की बजाय समाज के जिम्मेदार और जागरूक लोगों का विरोध करते हुए उलझने की कोशिश की.

जिम्मेदार अधिकारियों पर उठे सवाल
ऐसे में सवाल उठता है कि सरकार भले ही बच्चों के भविष्य को सजाने और संवारने के लिए शिक्षा पर लाखों-करोड़ो रूपये खर्च कर रही है. अगर जिले के अफसर अपनी जिम्मेदारी के प्रति थोड़ा भी संजीदा और जागरूक हो जाएं और जमीनी स्तर पर निरीक्षण करें तो ऐसी तस्वीरे सामने ना आतीं. इससे शिक्षा का स्वरूप न सिर्फ कागजों में बदल जाएगा, बल्कि हकीकत में भी बदलता हुआ नजर आएगा.

बीएसए बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
वहीं इस मामले पर हापुड़ बीएसए रीतु तोमर ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शिवगढ़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है. वीडियो में बच्चे काम कुछ काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस मामले में संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के लिए निर्देश दिए गए. उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(हापुड़ से विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: यूपी में लिफ्ट और एस्केलेटर लगवाने वालों के लिए बड़ी खबर, नहीं किया ये काम तो होगी दिक्कत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget