एक्सप्लोरर

UP Politics: टोल वसूली पर BJP विधायक का पारा हुआ हाई, कहा- 'स्थानीय लोगों से लिया टोल तो...'

UP News: हापुड़ में बीजेपी विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया का टोल कर्मचारियों पर पारा हाई हो गया. विधायक ने टोल कर्मियों को खरी-खोटी सुनाई. कहा- स्थानीय लोगों से टोल लिया तो वह खुद टोल फ्री कराएंगे.

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ में बीजेपी से गढ़ विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें गढ़ विधायक गढ़मुक्तेश्वर में टोल पर स्थानीय लोगों से वसूले जा रहे टोल को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं. अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर की अध्यक्षता में हो रही दिशा की बैठक में डीएम और सभी अधिकारियों के सामने गढ़ विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया चेतावनी दे रहे हैं कि यदि स्थानीय लोगों से टोल की वसूली बंद नहीं हुई, तो वह टोल प्लाजा पर खड़े होकर टोल को फ्री कराएंगे. 

दरअसल, कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को दिशा की बैठक अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर की अध्यक्षता में हुई थी. जिसमें जिले के सभी विधायकों के अलावा हापुड़ की डीएम सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. बैठक में जब समस्याओं को सुनने का दौर शुरू हुआ, तो गढ़मुक्तेश्वर से बीजेपी के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सबसे छोटे जिले में सबसे ज्यादा टोल पड़ते हैं. हद तो तब है, जब गढ़मुक्तेश्वर में रहने वाले स्थानीय लोगों से ही गढ़मुक्तेश्वर से ब्रजघाट आने और जाने पर टोल लिया जा रहा है. विधायक ने सवाल उठाया कि एक दुकानदार अपने घर से ब्रजघाट व्यापार करने के लिए जाता है, तो उसे टोल देना पड़ता है और वापस आता है, तो उसे टोल का भुगतान करना पड़ता है, जो गलत है. 

स्थानीय लोगों से बंद हो टोल वसूली- विधायक
उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि स्थानीय लोगों से टोल की वसूली बंद होनी चाहिए. अन्यता की स्थिति में वह खुद वहां खड़े होकर टोल को फ्री कराएंगे. विधायक के इस मुद्दे को उठाने पर एनएचएआई के अधिकारी भी कुछ देर के लिए शांत हो गये और जवाब मांगने पर गोल-मोल उत्तर देने लगे. इस पर विधायक सांसद और डीएम के सामने काफी नाराज दिखे. बाद में अधिकारियों की ओर से कहा गया कि वह अपने उच्चाधिकारियों से इस विषय में बात करेंगे और जल्द ही कोई समाधान निकालेंगे. फिलहाल, गढ़ विधायक का टोल फ्री कराने की बात कहते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली से मात्र 50 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ एकमात्र ऐसा जिला है, जहां तीन टोल प्लाजा पड़ते हैं. सबसे पहला टोल प्लाजा दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस वे छिजारसी का है, तो दूसरा बुलंदशहर-मेरठ का है और तीसरा टोल प्लाजा गढ़मुक्तेश्वर में दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस वे का ही अल्लाहबख्शपुर है. यहां के रहने वाले लोगों को 50 किलोमीटर की दूरी पार करते ही टोल का भुगतान करना पड़ता है. यही वजह है कि यहां के लोग इसकी शिकायत न सिर्फ कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से कर चुके हैं, बल्कि अपने जनप्रतिनिधियों के सामने भी इस मुद्दे को समय-समय पर उठाते रहे हैं, लेकिन उनकी इस समस्या का अभी तक कोई भी समाधान नहीं हुआ है.

(विपिन शर्मा हापुड़)

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी सिविल कोर्ट स्टाफ भर्ती परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार, अभ्यर्थी के स्थान पर दे रहा था एग्जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget