एक्सप्लोरर

'नेपाल में लाइए राजशाही और बना दें हिंदू राष्ट्र' गोरखनाथ मंदिर समारोह में बोले महंत राजू दास

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में आयोजित समारोह में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने नेपाल की स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि नेपाल सरकार शुद्ध रूप से फेल है. जनता का ख्याल रखना पड़ता है.

हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने नेपाल के बिगड़ते हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि वहां की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है. उन्होंने नेपाल में राजशाही की बहाली और हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की. महंत राजू दास ने कहा कि राजा को गद्दी पर बैठाने से नेपाल की सारी व्यवस्था ठीक हो जाएगी. यह बयान गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंतों की पुण्यतिथि सप्ताह समारोह के दौरान बुधवार को दिया गया.

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित समारोह में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने नेपाल की स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि नेपाल सरकार शुद्ध रूप से फेल है. जनता का ख्याल रखना पड़ता है. बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों की स्थिति देखिए, वहां नेता लूटते हैं. नेपाल में राजशाही आनी चाहिए और इसे हिंदू राष्ट्र घोषित करना चाहिए. जिस दिन राजा को गद्दी पर बैठा दोगे, उस दिन सब ठीक हो जाएगा.

नेपाल में जताई साजिश की आशंका

महंत ने नेपाल में हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, मंत्रियों पर हमला, संसद भवन और न्यायपालिका को जलाना दुर्भाग्यपूर्ण है. पशुपतिनाथ मंदिर में घुसना आतंकवादी मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने इसे पूर्व नियोजित साजिश करार दिया और कहा कि संसद जनता के पैसे से बनी है, लोकतंत्र में उसे जलाना सही नहीं. हम इसका विरोध करते हैं. यह नेताओं की बेइज्जती है.

भारत की मजबूती और मोदी-योगी की जोड़ी की तारीफ

महंत राजू दास ने भारत की स्थिति पर कहा कि भारत का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा. मोदी जी के हाथ में भारत सुरक्षित है. अफगानिस्तान, इराक, ईरान, लेबनान, लीबिया में अशांति है, लेकिन भारत 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' का भाव रखता है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की, गोरक्षपीठ की नेपाल में आस्था है. लोग वहां योगी-योगी का नारा लगाते हैं. वह दिन दूर नहीं जब योगी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और पूरा विश्व योगी-योगी चिल्लाएगा. मोदी-योगी की जोड़ी दुश्मनों को भी गले लगाती है, यही वजह है कि उनका नाम लिया जाता है.

नेपाल में लोकतंत्र की विफलता और सुधार की अपेक्षा

महंत ने नेपाल में गोलीबारी और हिंसा को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया. राजनेताओं को जनता की चिंता करनी चाहिए. लोकतंत्र का मतलब ही यही है. नेपाल की हालत बहुत गंभीर है. हम अपेक्षा करते हैं कि सुधार हो. उन्होंने सनातन संस्कृति पर जोर देते हुए कहा कि विश्व पटल पर भारत की सनातन पद्धति अपनाने से शांति आएगी. भारत शांत है, बावजूद भाइयों के पीछे पड़ने के, भारत मानवता की सेवा कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget