एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas Row: 'स्वामी प्रसाद मौर्य के जलने का समय आ गया', सपा नेता को लेकर महंत राजू दास की भविष्यवाणी

Ramcharitmanas Controversy: रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी करने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अब हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास के निशाने पर आ गए हैं.

Ramcharitmanas Controversy News: अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास बस्ती जिले में शुक्रवार को एबीवीपी के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि अब स्वामी प्रसाद मौर्य के जलने का समय आ गया है. वहीं शालिग्राम शिला पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक पवित्र पत्थर है, जिससे भगवान राम और सीता माता की प्रतिमा बनाई जाएगी, ऐसे में महंत परमानंद द्वारा यह कहा जाना कि शालिग्राम शिला पर छेनी हथौड़ी नहीं चलाई जानी चाहिए और ऐसा हुआ तो वे अपना जीवन समाप्त कर लेंगे, इस बयान की वह निंदा करते हैं.

बयान को धर्म विरोधी बताया

राजूदास ने कहा कि उनका ऐसा बयान दिया जाना धर्म विरोधी है और उनका जीवन इतना सस्ता भी नहीं जो वे बार-बार आत्महत्या करने की बात करते हैं. महंत राजूदास ने परमहंस दास के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए लोग तमाम प्रकार की बातें करते हैं. शालिग्राम शिला पूजनीय है जिसको हम स्वंयभू कहते हैं. जिस शालिग्राम शिला का आकार छोटा होता है उन पर छेनी- हथौड़ी नहीं चलाई जाती है. परमहंसजी अपने उद्देश्य से भटक गए हैं. इसी के कारण उनका इस प्रकार का बयान सामने आया है.

विनाश काले विपरीत बुद्धि

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर उन्होंने कहा कि विनाश काले, विपरीत बुद्धि, जब पतंगे की मौत आती है तो वह दीये तरफ भागता है जैसे ही वह दीये के पास जाता है जलकर भस्म हो जाता है. स्वामी प्रसाद मौर्य के जलने का समय आ गया है और वे अब भस्म हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य कोई धर्म गुरु नहीं हैं, वह एक राजनेता हैं. अगर वह इस्लाम या ईसाई धर्म के बारे में कमेंट किए होते तो अब तक उनके 72 टुकड़े हो गए होते. राजूदास ने कटाक्ष करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जिस भी दल में रहते हैं, उसका बंटाधार हो जाता है, वो खुद भी चुनाव हार गए और अब सपा में शामिल होते ही उस पार्टी का भी बेड़ा गर्त कर दिया.

ये भी पढ़ें :-UP Politics: 'ये इस युग के रावण बन गए', स्वामी प्रसाद मौर्य पर बरसे BJP सांसद मनोज तिवारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
यूपी की राज्यपाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाए सवाल, कहा- पांच साल बीत गए फिर भी...
यूपी की राज्यपाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाए सवाल, कहा- पांच साल बीत गए फिर भी...
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget