एक्सप्लोरर

UP Politics: 'ये इस युग के रावण बन गए', स्वामी प्रसाद मौर्य पर बरसे BJP सांसद मनोज तिवारी

Ramcharitmanas Row: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल कुछ लोग रामचरितमानस पर सवाल उठाते हैं. ऐसे लोगो पर मुझे रावण की याद आती है.

Ramcharitmanas Controversy: रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर यूपी की सियासत गर्माई हुई है. जिसे लेकर अब दिल्ली बीजेपी (BJP) के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) पर हमला किया है. मनोज तिवारी ने स्वामी प्रसाद मौर्य को रावण तक कहा दिया उन्होंने कहा कि हर युग में रावण हैं इस युग में ये रावण बन गए हैं. 

दरअसल मनोज तिवारी दिल्ली से बिहार के मुंडेश्वरी माता मंदिर जा रहे थे, इसी दौरान पंडित दीनदयाल स्टेशन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान मनोज तिवारी ने सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस को लेकर दिए गए विवादित बयान पर निशाना साधा. बीजेपी सांसद ने उनको रावण की संज्ञा दी और कहा कि आजकल कुछ लोग रामचरितमानस पर सवाल उठाते हैं. यूपी और देश के लोगों राम के लिए जगे, ऐसे लोगो पर मुझे रावण की याद आती है, हर युग में रावण है, ये इस युग के रावण बन गए है. बीजेपी सांसद से जब बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो हनुमान जी की कृपा से सब ठीक करते है धर्म का प्रचार कर रहे है. 

इस बात को लेकर मचा है बवाल

दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस की कुछ चौपाईयों पर सवाल उठाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है. उनका कहना है कि इन चौपाईयों में कई जातियों और महिलाओं का अपमान किया गया है, इसलिए इन्हें हटा देना चाहिए. मौर्य के इस बयान के बाद से ही यूपी की सियासत गर्माई हुई है. बीजेपी समेत तमाम हिन्दू संगठन और साधु-संतों ने इसे लेकर उन पर हमला बोला है. उनका कहना है कि सपा हिन्दू समाज को बांटकर अपनी सियासत करना चाहती है. वहीं दूसरी तरफ इस विवाद के बीच सपा नेता का प्रमोशन भी हो गया है. पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य अब भी अपने बयान पर कायम हैं और लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से नए-नए ट्वीट कर इस मुद्दे को और हवा देने की कोशिश कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- UP MLC Elections Result: अखिलेश यादव ने फिर चखा करारी हार का स्वाद, पांचों सीटों पर हारी समाजवादी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget