एक्सप्लोरर

हमीरपुर: महिला को थप्पड़ मारते इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी के खिलाफ बैठ सकती है जांच

UP News: यह मामला न सिर्फ पुलिस की छवि पर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर जनता को न्याय कहां मिलेगा, जब उन्हें न्याय दिलाने वाले ही उनके साथ हाथ उठाने लगें तो .

UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां थाना चिकासी के इंस्पेक्टर संतोष कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में इंस्पेक्टर एक ग्रामीण महिला को सरेआम थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं.

घटना चिकासी थाना क्षेत्र के जिगनी गांव की बताई जा रही है, जहां एक पारिवारिक विवाद को सुलझाने पहुंचे इंस्पेक्टर संतोष कुमार आपा खो बैठे और विवाद में शामिल एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ ग्रामीणों के सामने ही इंस्पेक्टर महिला से बात कर रहे होते हैं और अचानक गुस्से में आकर उसे थप्पड़ मार देते हैं. महिला सहम जाती है, लेकिन इंस्पेक्टर पर कोई असर नहीं होता.

इस घटना के वीडियो के वायरल होते ही लोगों में गुस्सा है और पुलिस की कार्यशैली पर फिर सवाल उठने लगे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि कानून की रक्षा करने वाले अगर खुद हिंसा पर उतर आएंगे, तो आम जनता कहां जाएगी?

आधिकारिक बयान नहीं आया
घटना के बाद से सोशल मीडिया पर इंस्पेक्टर  के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग हो रही है. कई सामाजिक संगठनों और महिलाओं से जुड़ी संस्थाओं ने इस मामले में पुलिस विभाग से कार्रवाई की मांग की है.

UP Politics: यूपी में सरकारी बैठक के बीच सांसद ने लगाए वसूली के आरोप, विधायक ने दे दी खुली चुनौती

उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा की जा रही बदसलूकी और अभद्रता के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. पिछले कुछ वर्षों में कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी आम नागरिकों से दुर्व्यवहार करते नजर आए हैं. योगी सरकार लगातार पुलिस को सुधारने की बात करती रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही दिख रही है.

फिलहाल हमीरपुर पुलिस अधीक्षक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर जांच बैठाई जा सकती है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget