एक्सप्लोरर

UP Election: सपा के गढ़ मैनपुरी में गरजे अमित शाह, बोले- योगी सरकार में मुख्तार, आजम जेल में नहीं तो...

Amit Shah In Mainpuri: सपा के गढ़ मैनपुरी में अमि शाह ने अखिलेश पर हमला बोला और कहा कि हमारी सरकार में मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और आजम खान जेल में बंद हैं लेकिन सपा सरकार आई तो वो गुंडई करेंगे.

Amit Shah In Mainpuri: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान से पहले गृहमंत्री अमित शाह आज सपा के गढ़ मैनपुरी में जमकर गरजे. अमित शाह ने एक बार फिर सपा को गुंडाराज और माफियाराज को लेकर घेरा. शाह ने कहा कि आज मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और आजम खान जैसे लोग जेल में बंद हैं लेकिन अगर सपा की सरकार आई तो वो सड़क पर गुंडई करते हुए दिखाई देंगे. इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया.

अमित शाह का अखिलेश पर निशाना

गृहमंत्री अमित शाह आज मैनपुरी कि क्रिश्चियन मैदान में पहुंचे जहां उन्होंने मैनपुरी सदर के प्रत्याशी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया. सपा के घर में अखिलेश पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार में माफियाओं और गुंडों के हौसले इतने बुलंद हो जाते थे कि वो पुलिसवालों पर भी हावी होते थे. लेकिन बीजेपी की सरकार में गुंडे और माफियाओं पर पुलिस का खौफ देखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि समाजवादियों के यहां रेड पड़ी इत्रवालों के यहां कालाबाजारी का काला धन पकड़ा गया तो अखिलेश ने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है. अमित शाह ने सवाल किया कि अखिलेश बताए कि इत्र वाला उनका क्या लगता है. जहां जहां काला धन होगा हमारी सरकार उसे निकालकर जनता तक पहुंचाने का काम करेगी. 

आजम, अतीक को जेल में डाला

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने का भी जिक्र किया और कहा कि जब हमने 370 को हटाया तो कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी पर हमने कहा कि कोई कंकड़ भी फेंक कर दिखाए खून की नदियां तो दूर की बात है. गृहमंत्री बोले कि हमारी सरकार में मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और आजम खान जेल में बंद है अगर सपा सरकार आ गई तो क्या ये जेल में बंद रहेंगे. क्या ये सड़क पर दोबारा गुंडई करते नहीं दिखेंगे. 

शाह ने दोहराया बीजेपी का संकल्प पत्र

इसके साथ ही अमित शाह ने बीजेपी के संकल्प पत्र को भी दोहराया और कहा कि हमारी सरकार बनी तो मेधावी छात्राओं को स्कूटी और टैबलेट दिया जाएगा. महिलाओं को होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैनपुरी में सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाएंगे.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: बीजेपी की जीत को लेकर मेनका गांधी का चौंकाने वाला बयान, कहा- अभी स्पष्ट नजर नहीं आ रहा, लगता है...

UP Election 2022: पहले और दूसरे चरण को लेकर अखिलेश यादव का नया दावा, BJP पर लगाया गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget