एक्सप्लोरर

Hamirpur News: सजी-धजी बैलगाड़ी में पिया के घर पहुंची दुल्हनिया, फिल्मी तर्ज पर विदाई ने मोहा लोगों का मन

UP News: बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने बिटिया की विदाई को यादगार बना दिया. अनोखी विदाई को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. आगे-आगे बैलगाड़ी में सवार दुल्हन, पीछे परिजन चल रहे थे.

UP News: हमीरपुर जिले में रविवार को शादी के बाद दुल्हन की विदाई नजारा फिल्मी दिखाई दिया. बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष की बेटी बैलगाड़ी से विदा होकर ससुराल पहुंची. अनूठे अंदाज में विदाई की लोगों ने  सराहना की. पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान की बेटी की विदाई का मौका था. रुचि राजपूत ने डॉ. कनिष्क माहुर के साथ सात फेरे लिए. शनिवार रात धूमधाम से शादी हुई. धार्मिक रीति रिवाजों से दूल्हा दुल्हन एक दूजे के हो गए. अगले दिन की सुबह दुल्हन की विदाई बैलगाड़ी से हुई. विदाई समारोह ने हाईटेक दौर में विलुप्त हो चुकी दशकों पुरानी परंपरा की याद ताजा करा दी. बैलगाड़ी को फूलों से सजाया गया था. गाड़ी खींचने के लिए लाए गए बैलों को रंगीन पोशाक पहनाई गई.

बीजेपी नेता ने बेटी की शादी को बनाया यादगार

परिजनों ने बिटिया को नम आंखों से बैलगाड़ी में ससुराल के लिए विदा किया. अनोखी विदाई को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. प्रीतम सिंह किसान ने आधुनिक युग में बिटिया को विदा करने के लिए पुरानी संस्कृति को प्राथमिकता दी. दुल्हन को मामा बैलगाड़ी तक लेकर आए. किसान परिवार ने शादी को यादगार बनाने के लिए विदाई का अनूठा तरीका अपनाया. नजारा फिल्म नदिया के पार की तरह लग रहा था. बैलगाड़ी में सवार दुल्हन को बैंड बाजे के साथ विदा किया गया.

आगे-आगे बैलगाड़ी, पीछे-पीछे चल रहे थे परिजन

आगे-आगे बैलगाड़ी चल रही थी, पीछे-पीछे रिश्तेदारों का काफिला चल रहा था. दो किमी का सफर तय कर दुल्हन बैलगाड़ी से ससुराल पहुंची. ससुराल वालों ने दुल्हन का भव्य स्वागत किया. रुचि राजपूत के पिता ने खुद को किसान परिवार का बताया. उन्होंने बिटिया की बैलगाड़ी से विदाई पर भारतीय संस्कृति को जीवित करने का प्रयास बताया. उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में भी बैलों का सही इस्तेमाल हो सकता है. प्रीतम सिंह किसान ने बेटियों की विदाई बैलगाड़ी से करने की अपील की. उन्होंने कहा कि बैलगाड़ी से परिवार की बचत होगी. 

UP Politics: सहयोगियों पर BJP की मेहरबानी, अपना दल और RLD को मिलेगा तोहफा, सपा इन नेताओं को देगी गिफ्ट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या
बुलंदशहर में रेप-हत्या का आरोपी ढेर, 50 हजार का था इनाम
बुलंदशहर में रेप-हत्या का आरोपी ढेर, 50 हजार का था इनाम
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर संतों का ऐलान, 6 दिसंबर को कारसेवा
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर संतों का ऐलान, 6 दिसंबर को कारसेवा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget