एक्सप्लोरर

हमीरपुर: पत्नि और सास से परेशान युवक ने जहर की गोली खाकर सुसाइड किया, बनाया Video

Hamirpur Suicide Case: हमीरपुर में भी एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की तरह एक युवक ने आत्महत्या कर लिया. खौफनाक कदम उठाने से पहले युवक ने एक वीडियो जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Hamirpur News Today: एआई इंजीनियर अतुल सुभाष जैसी एक हैरान करने वाली घटना उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से सामने आई है. हमीरपुर जिले के 35 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार (4 जनवरी) को सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाई है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और सास को जिम्मेदार ठहराया है. 

यह पूरी घटना हमीरपुर जिले थाना सुमेरपुर के टेढ़ा गांव का है. यहां के एक 35 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर लिया. मौत के चंद घंटे बाद मृतक के आत्महत्या करने से पहले बनाया गई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. जिसमें युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी और सास को ठहराते हुए दोनों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की गुहार लगाई. साथ ही दोनों बच्चों को बहन के हवाले करने को कहा है.

मोबाइल वीडियो से खुलासा
टेढ़ा गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार ने शुक्रवार की दोपहर को सल्फास की गोलियां खा लीं. परिजनों ने उसे आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पहले तो परिजन भी इस घटना को लेकर कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन जैसे ही राजेश के मोबाइल को खंगाला और उसका अंतिम वीडियो देखा तो परिजन भी सन्न रह गए.

मौत से पहले बनाई दो वीडियो
मृतक राजेश ने सल्फास खाने से पहले अपने मोबाइल से दो वीडियो शूट की, जिसमें उसने अपनी पत्नी और सास को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है. हालांकि राजेश ने अपने साले को निर्दोष बताया है. वीडियो में राजेश ने अपनी बेटी और बेटे को बहन के घर भेजने को कहा है और आखिर में जयहिंद कहकर वीडियो बंद कर दी.

राजेश की मौत पारिवारिक कलह से हुई है, इस वीडियो के सामने आने के बाद काफी हद तक स्थिति साफ हो गई है. हालांकि मृतक राजेश के परिजनों ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है.

पुलिस ने क्या कहा?
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना सुमेरपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि राजेश कुमार नाम के व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया है. घटना के बाद उनके परिजनों ने जिला अस्पताल हमीरपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. सूचना पर सुमेरपुर पुलिस मौके पर मौजूद है. शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

(हमीरपुर से अरुण श्रीवास्त की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: थप्पड़ कांड के बाद नाराज BJP विधायक योगेश वर्मा ने CM योगी से मुलाकात की, ये नेता भी रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget