एक्सप्लोरर

थप्पड़ कांड के बाद नाराज BJP विधायक योगेश वर्मा ने CM योगी से मुलाकात की, ये नेता भी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के अर्बन कोऑपरेटिव बैंक प्रबंध समिति के चुनाव में मारपीट का एक वीडियो सामने आया था. इसमें बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मार दिया था.

UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में थप्पड़ कांड के बाद चर्चा में आए सदर सीट से बीजेपी विधायक योगेश वर्मा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. इस मुलाकात की तस्वीर भी सामने आ गई है. इन दोनों की मुलाकात के दौरान कई और विधायक भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए जारी की गई है.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के अर्बन कोऑपरेटिव बैंक प्रबंध समिति के चुनाव में मारपीट का एक वीडियो सामने आया था. इसमें बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद दोनों गुटों के समर्थक आपस में भिड़ गए थे. इस मामले के बाद थप्पड़ मारने वालों पर एक्शन नहीं होने से बीजेपी विधायक नाराज बताए जा रहे थे.

इसके बाद विधायक योगेश वर्मा के साथ मारपीट के मामले में प्रदेश के नेतृत्व ने पार्टी के चार कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया था. इनमें अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिंह और उनके पति और भाजपा के सक्रिय सदस्य अवधेश सिंह, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव और 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' की पूर्व सह संयोजक ज्योति शुक्ला शामिल थे. 

Varanasi: कोहरे का हवाई सेवा पर असर, दिल्ली से वाराणसी आने वाली कई उड़ाने रद्द

नाराज थे बीजेपी विधायक
इन चारों ही नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. लखीमपुर में 9 अक्टूबर को हुई मारपीट में एक्शन न होने से नाराज भाजपा विधायक योगेश वर्मा ने सुरक्षा में बढ़ाए गए दो गनरों को वापस लौटा दिया था. पुलिस अफसरों को इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया. बीजेपी विधायक ने विधानसभा सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया था. अब उन्होंने शनिवार को सीएम योगी से लखनऊ में मुलाकात की है.

सीएम कार्यालय ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ में लखीमपुर खीरी के सदर विधान सभा के विधायक योगेश वर्मा, निघासन विधान सभा के विधायक शशांक वर्मा, श्रीनगर विधान सभा  की विधायक मंजू त्यागी, कस्ता विधान सभा क्षेत्र के विधायक सौरभ सिंह 'सोनू', गोला गोकर्णनाथ विधान सभा क्षेत्र के विधायक अमन गिरी, धौरहरा विधान सभा क्षेत्र के विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने शिष्टाचार भेंट की.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget